Katrina Kaif के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ दिया था घर, फिर एक्टर ने क्यों नहीं की शादी? ये थी असली वजह

एक वक्त था जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल थे। लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हैरान कर दिया था।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Katrina Kaif Breakup: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे। आलिया भट्ट से पहले वह कैटरीना कैफ के प्यार में पागल थे। यहां तक कि एक्टर ने अपना घर तक छोड़ दिया था। चलिए जानते हैं कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था?

6 साल रिलेशन में रहे कैटरीना-रणबीर
खबरों के मुताबिक, साल 2009 में फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के करीब आए। लगभग 6 साल दोनों एक दूसरे को डेट किया। सबको लगने लगा था कि ये कपल शादी करने वाला है। लेकिन लगता है किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

परिवार को नहीं पसंद थी जोड़ी
रिपोर्ट्स की मानें तो, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। जिसकी जानकारी खुद उनके पिता और अभिनेता ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। लेकिन, रणबीर के परिवार वालों को उनकी जोड़ी पसंद नहीं थी। कहा जाता है कि नीतू कपूर कैटरीना को बहू के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी।

Neetu Kapoor

नीतू कपूर की वजह से रणबीर ने किया ब्रेकअप?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रणबीर कपूर की फैमिली खासकर नीतू कपूर नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें तो इस वजह से एक्टर अक्सर कैटरीना कैफ के शादी के सवाल को टाल दिया करते थे। यहां तक कि, कैटरीना ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रणबीर की मां नीतू कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थीं।

कैटरीना ने विक्की कौशल से की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर खानदान में हर साल होने वाले क्रिसमस सेलिब्रेशन में रणबीर, कैटरीना कैफ के साथ पहुंच गए थे। इस बात से रणबीर की मम्मी नीतू कपूर इतनी नाराज़ हुई कि वो फंक्शन में ही नही आई थीं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों की ब्रेकअप की मुख्य वजह रणबीर कपूर का परिवार था। खैर कैटरीना कैफ अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्होंने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी की।

Katrina Kaif

Recommended Video

    Vicky kaushal और Katrina Kaif हनीमून के बाद लौटे Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    रणबीर की लाइफ में हुई आलिया की एंट्री
    वहीं रणबीर कपूर की जिंदगी में कैटरीना कैफ से हुए ब्रेकअप के बाद आलिया भट्ट की एंट्री हुई। दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया और पिछले साल 2022 में शादी की। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है। खैर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी मैरिड लाइफ से बेहद खुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+