बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन देंगे आलिया और रणबीर, जानिए कब और कहां होगी पार्टी
मुंबई, अप्रैल 11। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इस वक्त सबसे बड़ा ट्रेंड बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी बहुत ही सीमित मेहमानों के बीच बी-टाउन में होगी और इसके बाद 2 भव्य रिसेप्शन आलिया और रणबीर की ओर से दिए जाएंगे।

2 रिसेप्शन होंगे आलिया और रणबीर के
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी सीमित मेहमानों की मौजूदगी में होगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों की मौजूदगी होगी। वहीं शादी के बाद पूरी इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को ताज कोलाबा में होंगे। तो वहीं 13 अप्रैल से प्री वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

रिसेप्शन में होंगी तमाम बड़ी हस्तियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी के लिए ताज में मेहमानों के लिए कमरे बुक किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह कमरे बुक किए गए हैं, उसे आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। रिसेप्शन के लिए शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर को निमंत्रण भेजा गया है।

खाने का मेन्यु
आलिया और रणबीर के रिसेप्शन में खाने का मेन्यु भी बहुत लंबा चौड़ा है। खाने की पूरी व्यवस्था ताज मैनेजमेंट के द्वारा ही देखी जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी में इंडियन और मुगलई डिशेस के साथ-साथ विदेशी खाना भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications