रणबीर कपूर-आलिया भट्ट कब करेंगे शादी, लारा दत्ता ने खोला राज

मुंबई, 09 अगस्त। फिल्म अभिनेता रणबीर सिंह और आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं दोनों सार्वजनिक तौर पर भी कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। काफी समय से फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता का मानना है कि रणबीर और आलिया इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

लारा बोलीं मैं तो पुरानी पीढ़ि की हूं

लारा बोलीं मैं तो पुरानी पीढ़ि की हूं

दरअसल लारा दत्ता जब पत्रकारों से बात कर रहे थीं तो उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में जो सेलेब्रिटी रिलेशनशिप में हैं क्या वह सच है और क्या ये आपस में एक दूसरे से शादी करेंगे। इस सवाल के जवाब में लारा दत्ता ने कहा कि मैं पुरानी पीढ़ि से हूं और मुझे आज की पीढ़ि के कपल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वो रिलेशनशिप में हैं या नहीं। हां मैं कुछ कपल्स के बारे में कुछ कह सकती हूं लेकिन मुझे ये नहीं पता है कि क्या वो एक दूसरे के साथ हैं या नहीं।

इस साल के अंत तक कर सकते हैं शादी

इस साल के अंत तक कर सकते हैं शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर लारा दत्त ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। बता दें कि रणबीर और आलिया 2017 से एक दूसरे के रिश्ते में हैं दोनों ही एक दूसरे के परिवार के साथ भी जुड़े हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिधिमा कपूर साहनी आलिया को काफी पसंद करती हैं। अक्सर आलिया नीतू और रिधिमा के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी करती रहती हैं। वहीं रणबीर कपूर आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर दिखते हैं।

करिश्मा ने भी किया था इशारा

करिश्मा ने भी किया था इशारा

पिछले साल एक इंटरव्यू में जब राजीव मसंद ने रणबीर से पूछा कि क्या अगर कोरोना नहीं आया होता तो आपकी और आलिया की शादी हो गई होती। इसपर रणबीर ने कहा कि मैं इस मामले पर कुछ भी बोलकर इसे उलझाना नहीं चाहता हूं, मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि जल्द ही जीवन का यह गोल भी पूरा होगा। सुपर डांसर चैप्टर 4 के एपिसोड में रणबीर के बहन करिश्मा कपूर से मजाक करते हुए अनुराग बासु ने कहा कि अब आपको आलिया भट्ट को कपूर परिवार के सदस्य की लिस्ट में गिनना चाहिए, जिसपर करिश्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि मेरे होठ बंद हैं।

ब्रम्हास्त्र फिल्म में आएंगे नजर

ब्रम्हास्त्र फिल्म में आएंगे नजर

बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी राय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान भी फिल्म में मेहमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+