Brahmastra : आलिया-रणबीर का नया गाना तेलुगू में हुआ रिलीज, कैमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के पहले गाने का तेलुगू वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस नए गाने का नाम ‘कुमकुमला’ है।

मुंबई, 27 मई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। कपल की शादी होने के बाद और पहली बार दोनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के पहले गाने का तेलुगू वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस नए गाने का शीर्षक 'कुमकुमला' है। इस नए गाने में हिंदी वर्जन से ज्यादा फुटेज देखने को मिल रहे हैं। हालांकि यह गाना तेलुगू में है, फिर भी यह दर्शकों को खूब भा रहा है।

फैंस को भायी आलिया-रणबीर की कैमिस्ट्री

बताते चलें कि इससे पहले वाला टीजर आलिया और रणबीर कपूर की शादी के कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। इसमें दर्शकों को आलिया और रणबीर की अच्छी खासी कैमिस्ट्री देखने को मिली है, जिसके बाद दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखने को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

एक्साइटेड हुए फैंस

एक्साइटेड हुए फैंस

नए टीजर में भी कुछ फुटेज ऐसे हैं, जो पुराने सॉन्ग में भी हैं। इस गाने को सिड श्रीराम ने आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। बता दें इस सॉन्ग के टीजर को निर्देशक एसएस राजामौली, आलिया भट्ट, करण जौहर और अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। राजामौली ने तेलुगू में कैप्शन देते हुए लिखा- 'इसे तेलुगू में देखने के लिए उत्साहित हूं। 9 नवंबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं' इस गाने में फैंस को आलिया और रणबीर की बढ़िया कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

दर्शकों को खूब भाया था हिंदी वर्जन

फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस गाने का हिंदी वर्जन का टीजर रिलीज किया था। यह टीजर रणबीर-आलिया की शादी से पहले रिलीज किया गया था। अयान मुखर्जी ने इस टीजर को कैप्शन देते हुए लिखा 'रणबीर और आलिया के लिए... इस पवित्र यात्रा के लिए, जिसे वे जल्द शुरू करने जा रहे हैं। रणबीर और आलिया.. इस दुनिया में मेरे सबसे करीब और प्यारे लोग... मेरा खुशहाल और सुरक्षित ठिकाना हैं....जिन्होंने मेरी जिंदगी में सब कुछ दिया और मेरी फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह से झोंक दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+