Ranbir-Alia की बेटी राहा ने क्यों पहनी पिंक हेयर क्लिप? इस शख्स ने दिया था गिफ्ट, पोस्ट वायरल

Alia And Ranbir Daughter Raha: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक हैं। क्रिसमस के मौके पर दोनों ने अपनी लाडली बेटी राहा को चेहरा रिवील किया। कपल ने मीडिया के सामने आकर राहा के साथ जमकर पोज दिए और फोटो क्लिक भी करवाई। सोशल मीडिया पर लोग राहा का लुक देखकर उसकी तुलना दादा ऋषि कपूर से कर रहे हैं।

मीडिया के सामने आकर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के साथ पहली बार फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान उनकी लाडली ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना और इसके साथ पिंक कलर के हेयर क्लिप लगाए हुए थे। अब सोशल मीडिया पर एक फैन ने दावा किया है कि राहा ने उसके दिए हुए हेयर क्लिप पहने थे।

Raha

सोशल मीडिया पर एक फैन ने राहा के लिए गिफ्ट में दी हुई हेयरक्लिप की फोटो शेयर की है। साथ ही कैप्शन पर लिखा, 'वाह राहा ने मेरे गिफ्ट किए हुए हेयरक्लिप पहने हैं। वह भी पहली अपीरिएंस में, मैं ये देखकर बहुत ज्यादा खुश हूं। रणबीर-आलिया को मेरा थैंक्यू।' अब राहा के इस फैन का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रणबीर और आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी करने के बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को कपल की बेटी राहा का जन्म हुआ। जिसके बाद उन्होंने पैपराजी से अनुरोध किया था कि राहा की कोई फोटो क्लिक ना करें। आलिया और रणबीर ने यह फैसला बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए किया था। तभी से फैंस को इंतजार था कि आखिर कब वह राहा का चेहरा रिवील करेंगे।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी। जिसकी कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+