रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहुंचे संजय लीला भंसाली के ऑफिस, अब 'लव एंड वॉर' से मिलेगा बड़ा अपडेट
संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के जाने-माने और बड़े फिल्ममेकर हैं। उनकी बनाई हुई फिल्में लंबे समय तक याद की जाती हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में जिसमें विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
हाल ही में रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया को भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। जिससे फैन्स के बीच फिर से चर्चा तेज हो गई है। अब हर कोई यही सोच रहा है कि शायद कोई बड़ी घोषणा या अपडेट जल्द ही आ सकता है। उम्मीदों के साथ अब फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 'लव एंड वॉर' में आगे क्या होने वाला है।

पिंकविला ने सोर्सेस के हवाले से बताया, "संजय लीला भंसाली इस साल अगस्त में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच तगड़े फेसऑफ सीन शूट करने की प्लानिंग में हैं। इस समय संजय अपनी टीम के साथ एक ग्रैंड सेट की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें ये दो बड़े और वर्सटाइल एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। भंसाली ने रणबीर और विक्की के बीच डायलॉग से भरे इस ड्रामेटिक सीन को प्लान और डिज़ाइन करने में काफी वक़्त लगाया है।"
सूत्र की माने तो, संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 2025 के आखिर तक पूरी करना चाहते हैं। फिल्म की 100 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और 90 दिन का काम अभी भी बाकी है। फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा मुंबई के कई अलग-अलग स्टूडियो में शूट किए जाएंगे। भंसाली फिलहाल रोम में हैं। वो यहां लोकेशन देखने गए हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा यूरोप में भी शूट होगा।
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर लोगों में जोश बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ भंसाली की यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होने वाली है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications