जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़, 'कंजूस जीजाजी' रणबीर ने दिए महज इतने रुपए

मुंबई, 16 अप्रैल। बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल में से एक रणबीर और आलिया अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को अपने घर वास्तु में शादी की है। दोनों की शादी बेहद ही प्राइवेट रही और इसमें सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था लेकिन इस चर्चित शादी की खबरें एक-एक कर बाहर आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर रणबीर की जूता चुराई रस्म से जुड़ी है। इस रस्म में रणबीर की सालियों ने जो डिमांड की थी वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

सालियों ने रखी 11.5 करोड़ की डिमांड

सालियों ने रखी 11.5 करोड़ की डिमांड

रणबीर और आलिया की शादी में दुल्हन आलिया की गर्ल गैंग ने जूता चुराई रस्म की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी थी। शादी में पहुंचे एक शख्स के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा है कि सालियों ने जूता पाने के लिए जीजा रणबीर कपूर से 11.5 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी।

कंजूस जीजा जी ने दिया 1 लाख का लिफाफा

कंजूस जीजा जी ने दिया 1 लाख का लिफाफा

सालियों ने भले ही 11.5 करोड़ की डिमांड कर दी हो लेकिन जीजा रणबूर से इतनी रकम निकाल पाना आसान नहीं था। हुआ भी वहीं दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच पैसे को लेकर खूब बारगेन चला और आखिर में जीजा रणबीर ने काफी सस्ते में सालियों को मना लिया। जूता चुराई की रस्म के लिए रणबीर ने अपनी सालियों को 1 लाख रुपये का लिफाफा दिया।

सास ने दी रणबीर को 2.5 करोड़ की घड़ी

सास ने दी रणबीर को 2.5 करोड़ की घड़ी

इस शादी में रणबीर को मिला एक खास गिफ्ट भी बेहद चर्चा में है जो उनकी सास सोनी राजदान ने दिया। आलिया की मां सोनी राजदान ने रणबीर को एक बेहद ही खास घड़ी गिफ्ट की है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शादी में आने वाले मेहमानों को भी गिफ्ट मिला है जिसे आलिया भट्ट ने खुद दिया है। आलिया भट्ट ने सभी मेहमानों को कश्मीरी शाल रिटर्न गिफ्ट दिया है।

चूड़ा की रस्म नहीं

चूड़ा की रस्म नहीं

आलिया भट्ट की हल्दी की रस्म गुरुवार सुबह की गई थी लेकिन सूत्र बताते हैं कि आलिया ने पारंपरिक चूड़ा पहनने की रस्म नहीं की। शादी में दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है जिसे कम से कम 40 दिन या फिर एक साल तक पहनना जरूरी होता है। चूंकि आलिया को जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करनी है जो कि हॉलीवुड की वंडर वुमन गल गडोट के साथ प्रोजेक्ट है। ऐसे में वह लंबे समय तक चूड़ा नहीं पहन सकेंगी।

पंडित जी ने बताया दिलचस्प किस्सा

पंडित जी ने बताया दिलचस्प किस्सा

शादी को संपन्न कराने वाले पंडित जी ने भी दिलचस्प किस्सा बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स को पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों की शादी पारंपरिक पंजाबी विधि से हुई है जिसमें सभी रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इस दौरान दूल्हा रणबीर और दुल्हन आलिया ने सात कसमें भी खाईं जिसमें स्वस्थ बच्चा होना भी शामिल है।

महेश भट्ट-सोनी राजदान ने किया कन्यादान

महेश भट्ट-सोनी राजदान ने किया कन्यादान

पंडित जी ने कहा कि शादी में कन्यादान की रस्म आलिया के पापा महेश भट्ट और मम्मी सोनी राजदान ने निभाई। सेहरा बांधने के दौरान बहनों नताशा, रिद्धिमा, करिश्मा और करीना ने रणबीर को टीका लगा। भाभी की रस्म श्वेता बच्चन नंदा ने की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+