पैरेंट्स बनने वाले हैं रणबीर-आलिया, दादी बनने जा रहीं नीतू कपूर बोलीं- 'पूरी दुनिया को पता चल गया'

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को सरप्राइस दिया है। मॉम टू बी आलिया के इस पोस्ट के बाद पैपराजी ने नीतू कपूर को बधाई दी।

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद मॉम टू बी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। आलिया ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अब इस खुशखबरी पर आलिया की सास नीतू कपूर का रिएक्शन सामने आया है। नीतू कपूर ने मीडिया के सामने सास बनने की खुशी जाहिर की है।

नीतू ने फनी अंदाज में जताई खुशी

इंस्टेंट बॉलीवुड ने दादी बनने जा रहीं नीतू कपूर की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। दादी बनने की खुशी नीतू कपूर के चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दी। पैपराजी ने जब नीतू को बधाई दी, तो उन्होंने बेहद ही फनी अंदाज में कहा कि पूरी दुनिया को पता लग गया। इसके बाद पैपराजी ने नीतू को बताया कि इस बात की जानकारी खुद उनकी बहू ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

Recommended Video

    Alia-Ranbir बनने वाले हैं Parents,जानिए Neetu kapoor ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment
    आलिया ने शेयर की तस्वीर

    आलिया ने शेयर की तस्वीर

    बताते चलें कि आज ही आलिया भट्ट ने फैंस को ये बड़ी खुशखबरी दी है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल के बेड पर लेटी काफी खुश नजर आ रहीं हैं और उनके पास रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। लोग उनके पोस्ट पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    रणबीर की बहन ने जताई खुशी

    रणबीर की बहन ने जताई खुशी

    आलिया के इस पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। इसके साथ ही आलिया की बहन ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर खुशी जाहिर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+