Dipika Chikhlia: 'सीता' दीपिका चिखलिया ने किए रामलला के दर्शन, कहा- PM मोदी ने सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया

Dipika Chikhlia On Ram Lalla Darshan: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद से सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया भगवान राम की मूर्ति देखकर हैरान हो गई थीं। दीपिका चिखलिया ने कहा कि राम लला के चेहरे पर जो दिव्य प्रकाश उन्होंने देखा वह उनकी कल्पना मात्र थी।

दीपिका ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
एएनआई से बातचीत करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद से सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है और ये सब बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, वह स्थान जो भगवान का क्षेत्र है और तीर्थ स्थल है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए।

Dipika Chikhlia

भगवान राम के दर्शन पर दीपिका ने कही ये बात
भगवान राम के दर्शन के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- ये मेरी कल्पना से परे है कि मैंने भगवान राम के चेहरे पर इतना दिव्य प्रकाश देखा है। ये मेरी समझ से परे है, मैंने ऐसा कहीं नहीं देखा है और कल जब मैंने उसे देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे पता था कि ये भगवान राम का जन्म स्थान है, इसलिए राम जी यहां मौजूद हैं। भव्य मंदिर के निर्माण के बाद मैं फिर भगवान राम का आशीर्वाद लेने आऊंगी। भगवान रामलला उनके दर्शन करने वाले भक्तों के दुख दूर करें।

दीपिकाा चिखलिया के प्रोजेक्ट्स
दीपिका चिखलिया को रामायण के साथ साथ को राज किरण के साथ उनकी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' और 'रुपये दस करोड़', 'घर का चिराग' और 'खुदाई' के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने विक्रम और बेताल शो में भी काम किया था। दीपिका इन दिनों धरतीपुत्र नंदिनी सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+