'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया सरेआम पति के साथ हुईं रोमांटिक, वीडियो देख लोग बोले- सीता को टच करना......
Dipika Chikhlia Video: टीवी का मशहूर धार्मिक शो 'रामायण' की सीता माता दीपिका चिखलिया इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस समय दीपिका चिखलिया का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। दीपिका चिखलिया ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए पति हेमंत टोपीवाला के साथ एक प्यारा सा रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस वीडियो में कपल अलग-अलग तस्वीरों के साथ कैमरे पर पोज दे रहे हैं।
'रामायण' की 'सीता' ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
दीपिका चिखलिया ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मुझे खुशी है कि आप मेरी जिंदगी की चट्टान हैं। आपको पाकर मैं धन्य हो गई हूं। जहां कई फैंस ने इस अवसर पर कपल को शुभकामनाएं दी हैं, वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया को ट्रोल भी किया है। दरअसल वीडियो में दीपिका अपने पति की गोद में बैठकर रोमांटिक होती नजर आ रही हैं।

दीपिका चिखलिया की हो रही है आलोचना
आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने साल 1987 में रामानंद सागर के मशहूर धर्मिक शो 'रामायण' में सीता माता की भूमिका निभाई थी। वहीं दीपिका के इस वीडियो को देखने के बाद से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों की मानें तो उनके मन में दीपिका की एक अलग छवि बनी हुई है। वह उन्हें माता सीता की तरह ही पूजते हैं। ऐसे में उनका रोमांटिक वीडियो लोगों से हजम नहीं हो रहा है।
लोगों ने वीडियो देखकर किए ऐसे कमेंट्स
लोग टीवी की सीता माता यानी दीपिका चिखलिया के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सीता मैया आप ऐसा वीडियो मत डाला करो। ये तो गलत पोज है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हम आपको माता की तरह पूजते हैं। आपको ऐसे नहीं देख सकते हैं। वहीं एक यूजर ने दीपिका के पति हेमंत टोपीवाला पर टिप्पणी करते हुए लिखा है- माता को हाथ मत लगाना।












Click it and Unblock the Notifications