Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की सामने आई रिलीज डेट, दिवाली में देगी दस्तक

Ramayana Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ये फिल्म चर्चा में थी। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मेकर्स ने रामायण की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

फिल्म रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपने एक्स में पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। साथ ही ये भी बता दिया कि ये फिल्म कितने पार्ट में बनेगी। बता दें कि, रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली में रिलीज होगा।

Ramayana

वहीं नमित मल्होत्रा ​​ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, "एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की, जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज, मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं: हमारी "रामायण" का सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है, जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है।"

नमित ने अपने पोस्ट में आगे रामायण की रिलीज डेट का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'हमारे साथ जुड़ें और अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवित करने का सपना पूरा करें। ये फिल्म दिवाली 2026 में पार्ट 1 और दिवाली 2027 में पार्ट 2 रिलीज की जाएगी।'

फिल्म रामायण के पोस्टर में स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भुमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के रिलीज होने का फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+