रामायण के 'श्रीराम' रणबीर कपूर का 250 करोड़ का बंगला, एंट्री के लिए की जा रही ग्रैंड तैयारी, जानें क्या है खास

Ranbir Kapoor Bungalow: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का 250 करोड़ का बंगला
इसी बीच खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में अपने नए आलीशान बंगले में शिफ्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस पावर कपल का 250 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला आखिरकार बनकर तैयार हो गया है और गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर हैं।

Ranbir Kapoor Bungalow

पारंपरिक गृह प्रवेश की तैयारियां हुईं शुरू

गृह प्रवेश की पूजा और पार्टी से पहले आलिया भट्ट ने अपनी सास एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ इस आलीशान बंगले का दौरा किया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, पारंपरिक गृह प्रवेश समारोह के बाद, ये कपल जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

बंगले का नाम रखा गया है 'कृष्णा राज'

जानकारी के अनुसार इस नए बंगले को रणबीर कपूर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के सम्मान में 'कृष्णा राज' नाम दिया गया है। ये बहुमंजिला बंगला कपूर परिवार की विरासत और वैभव का प्रतीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बंगले में 6 फ्लोर्स बनाए गए हैं और इसे पिछले कुछ सालों से बड़ी बारीकी से तैयार किया जा रहा था।

बंगले में शिफ्ट होने के बाद होगी ग्रांड पार्टी

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंग, तो इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया जाएगा।

-जानकारी के अनुसार इस बंगले में अत्याधुनिक वास्तुकला, आलीशान इंटीरियर और काम व आराम, दोनों के लिए पर्याप्त जगह है, जो इसे इस स्टार परिवार के लिए एक आदर्श घर बनाता है।

रणबीर कपूर और आलिा भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फिलहाल दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। एक तरफ जहां रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मूवी में दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी।

-खबर है कि आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। आलिया भट्ट अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में अपने दमदार एक्शन से लोगों को सरप्राइज देने वाली हैं। फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। लोग आलिया भट्ट का ये नया अवतार देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+