'माता ये क्या रूप धारण कर लिया आपने', शॉर्ट वनपीस ड्रेस में रामायण फेम दीपिका की फोटो देख चौंके फैंस

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: सोशल मीडिया पर कब कौन ट्रोल हो जाए किसी को नहीं पता, अब कुछ ऐसा ही हुआ है रामायण में सीता माता का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के साथ। हाल ही में उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वो शॉर्ट वनपीस ड्रेस में नजर आ रहीं। वैसे तो ये फोटो सामान्य थी, लेकिन बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। (पहली तस्वीर छोड़ बाकी फाइल फोटोज)

वनपीस में आईं नजर

वनपीस में आईं नजर

एक्ट्रेस दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो डार्क ब्राउन कलर की लॉन्ग शर्ट स्टाइल वनपीस ड्रेस पहनकर बैठी नजर आ रहीं। इसके साथ उन्होंने गले में एक मल्टी कलर का स्कार्फ बांध रखा है। वहीं उनके पैरों में हाई हील्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हुई। जिस पर 7000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा उनके फैन्स ने कमेंट में उनकी जमकर तारीफ की।

रामायण सीरियल से हुईं फेमस

रामायण सीरियल से हुईं फेमस

वैसे तो ज्यादातर लोग उनकी इस फोटो को पसंद कर रहे, लेकिन कुछ लोग दीपिका का ये लुक देख चौंक गए। दरअसल उन्हें रामायण सीरियल से काफी प्रसिद्धी मिली थी। इसके अलावा वो हमेशा पारंपरिक कपड़ों में ही दिखती थीं। उनके नए लुक पर एक यूजर ने लिखा कि 'माता ये क्या रूप धारण कर लिया आपने माते।' जबकि एक दूसरे यूजर ने उन्हें परम सुंदरी बताया।

बायोपिक में आएंगी नजर

बायोपिक में आएंगी नजर

दीपिका रामायण के अलावा विक्रम बेताल, द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान, लव कुश, दादा-दादी की कहानी जैसे कई धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वो भारत कोकिला सरोजनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी। सीरियल और फिल्मों के अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+