'श्रीराम' को देखते ही पैर छूने लगी महिला, अब अरुण गोविल ने बताई वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

महिला द्वारा पैर छूने के वीडियो पर अब अरुण गोविल का रिएक्शन सामने आया है।

मुंबई, 4 अक्टूबर: टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में भगवान श्रीराम का बेहतरीन किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। शो को भले ही एक अरसा बीत गया हो, लेकिन अरुण गोविल की आज भी लोग खूब इज्जत करते हैं। एक वक्त पर लोग उन्हें देखकर भगवान श्रीराम ही समझने लगते थे। लेकिन आज भी एक्टर को खूब रिस्पेक्ट दी जाती है। इस बात का सबूत हालिया वीडियो है, जिसमें अरुण गोविल को देखकर एक महिला हाथ जोड़कर अपने घुटनों पर बैठ गईं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस पूरे मामले पर अरुण गोविल का रिएक्शन सामने आया है।

अरुण को श्रीराम समझते थे लोग

अरुण को श्रीराम समझते थे लोग

एक वक्त था, जब रामायण फेम अरुण गोविल को देखते ही लोग सचमुच उन्हें भगवान समझ बैठते थे। रामायण का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है। इसके पात्रों को आज भी वही इज्जत मिलती है और इस बात का सबूत अरुण गोविल का हालिया वीडियो है।

पैरों में गिर पड़ी महिला

अरुण गोविल को देखते ही महिला उनके पैरों में गिर पड़ी। वीडियो खूब वायरल भी हुआ। अब इस वीडियो पर खुद अरुण गोविल ने रिएक्ट किया है। अभिनेता ने कहा कि ये उन भक्तों के मन में आता है कि इस आदमी के पांव छूने हैं। मेरा क्या रिएक्शन आना चाहिए इसपर?

क्या बोले अरुण गोविल?

क्या बोले अरुण गोविल?

मेरा हमेशा से यही भरोसा रहा है कि ये लोग मेरे पैर नहीं छू रहे हैं ये लोग अपने भरोसे और विश्वास के साथ हैं। मैं सिर्फ एक सिंबल हूं और भगवान श्रीराम ने मुझे ऐसा बनाया है।

वीडियो को लेकर बोली ये बात

वीडियो को लेकर बोली ये बात

वीडियो के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि सुबह 6:30 बजे की बात है। महिला ने मुझे एयरपोर्ट पर देखा और मेरे पैरों पर सिर रखने लगीं। उस वक्त मुझे समझ ही नहीं आया कि मैं क्या करूं। मैं उन्हें उठाने के लिए झुक तक नहीं सका। जब ले थोड़ा शांत हुईं तो मैंने उन्हें उठाने की कोशिश की।

ICU में हैं महिला के पति

ICU में हैं महिला के पति

महिला ने बताया कि उनके पति आईसीयू में भर्ती हैं। उनके पास एक पीले रंग का दुपट्टा था, जो वे मुझे ओढ़ाना चाहती थीं। मैंने कहा कि इस दुपट्टे को पकड़िये और अपने पति को ओढ़ाइये।

शुरुआती दिनों को किया याद

शुरुआती दिनों को किया याद

एक्टर कहते हैं कि वे ऐसी स्थिति में पहली बार पड़े। शुरुआत में जब कोई उनके पैरों में गिरता था तो वे उन्हें ऐसा करने से रोकते थे। मुझसे बड़े लोग भी जब मेरे पैर छूते थे तो मैं कहता था कि प्लीज आप ऐसा मत कीजिये।

'मैं मना करता था लेकिन लोग...'

'मैं मना करता था लेकिन लोग...'

फिर किसी ने मुझे कहा कि आपको कोई परेशानी है क्या? मैंने कहा नहीं। लेकिन मेरी संस्कृति ऐसा करने से रोकती है कि कोई बड़ा शख्स मेरे पैर छुए। लेकिन फिर भी लोग मुझे ऐसा करने के लिए कहते थे, तो मुझे सहमति जतानी पड़ती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+