'आदिपुरुष' विवाद के बीच माता सीता के रूप में दिखीं Dipika Chikhlia, फैंस बोले- 'आपकी जगह कोई नहीं ले सकता'
देशभर में फिल्म आदिपुरुष को लेकर बवाल मचा है। इस बीच टीवी सीरियल रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख फैंस उऩकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
Dipika Chikhlia Viral Video: देशभर में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। देश के कई राज्यों में फिल्म बैन करने की मांग उठ रही है। फैंस फिल्म की तुलना रामानंद सागर की 'रामायण' से कर रहे हैं। जिसकी कास्टिंग, डायलॉग्स और एक्टर्स ने फैंस के दिलों में अलग छाप छोड़ी थी।
दीपिका चिखलिया ने शेयर किया वीडियो
रामायण में भगवान राम बने मशहूर अभिनेता अरुण गोविल और मां सीता के रूप में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने उस दौर में ऐसी छवि बनाई थी जिसे आज भी फैंस भुला नहीं पाए हैं। वहीं अब फैंस को खुश करने के लिए दीपिका चिखलिया ने सीता के अवतार में एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के पीछे की असली वजह बताई।

मां सीता के अवतार में आई नजर
दीपिका चिखलिया ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहने और सिर को पल्ले से ढका है। इस दौरान एक्ट्रेस हाथ जोड़े पूजा करते हुए नजर आईं। मांग पर सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाकर एक्ट्रेस भगवान राम और मां सीता को याद करती हुई नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने आदिपुरुष का गाना 'राम सिया राम' लगाया है।
फैंस का किया धन्यवाद
दीपिका चिखलिया ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "यह पोस्ट पब्लिक डिमांड पर है। सीता का किरदार निभाने के बाद जो प्यार मुझे लोगों से मिला, मैं उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं मांग सकती हूं।" अब इस वीडियो को देख उनके फैंस खुश हो गए और लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो देख खुश हुए फैंस
दीपिका चिखलिया की वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, लाख रामायण बन जाए, लेकिन आपसे बेस्ट कोई नहीं।" एक और यूजर ने कहा- "आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। चाहे कितनी ही बड़ी हीरोइन क्यों न आ जाए, आप ही सीता माता लगती हो। कितनी प्यारी मुस्कान है आपकी।" एक ने कहा- "आपके जैसा कोई नहीं।" एक यूजर ने लिखा, 'आप एक्ट्रेस नहीं एक इमोशन हैं मैम।' एक यूजर ने लिखा, 'सीता मां के रोल में कोई आपकी जगह नहीं ले सकता'।
आदिपुरुष को लेकर नहीं थम रहा विवाद
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में डायलॉग्स से लेकर स्टारकास्ट और उनके लुक्स फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आए। जिसकी वजह से फिल्म को जगह-जगह बैन करने की मांग उठ रही है। हालांकि फिल्म पर विवादों का कोई खास असर नहीं हो रहा और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। आदिपुरुष में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications