इन बॉलीवुड सितारों को नहीं मिला Ram Mandir का निमंत्रण, शाहरुख खान के अलावा ये स्टार्स भी नहीं होंगे शामिल

Ram Mandir Invitation: इस वक्त पूरे देश को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धघाटन समारोह का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। लेकिन समारोह के लिए कई बॉलीवुड सितारों को न्यौता नहीं दिया गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन से सेलिब्रिटी हैं जिन्हें मोदी सरकार की तरफ से इंवीटेशन नहीं दिया गया।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। जिन्हें राम मंदिर के उद्धघाटन समारोह में शामिल होने के लिए अभी तक न्यौता नहीं दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी फैंस काफी हैरान हैं। वहीं आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी इंवीटेशन अब तक नहीं मिला है। एक्टर्स की तरफ से फिलहाल समारोह में शामिल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ram Mandir

इनके अलावा करण जौहर, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त जैसे बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी गेस्ट लिस्ट से गायब हैं। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और सैफ अली खान को राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किए जाने की भी कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन इस समारोह में शामिल होंगे लेकिन उनकी बहू ऐश्वर्या राय के शामिल न होने की उम्मीद है।

कहा जाता है कि इन सभी सितारों के पीएम मोदी से अच्छे संबंध हैं लेकिन इसके बावजूद इन सितारों को न्यौता ना मिलने की खबर से फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि, रजनीकांत, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, चिरंजीवी, संजय लीला भंसाली, धनुष, ऋषभ शेट्टी, मधुर भंडारकर, अजय देवगन, यश, प्रभास, राम चरण और सनी देओल जैसे बड़े सितारों को शामिल होने के लिए इनवीटेशन भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+