राम चरण ने बर्थडे पर अपने फैंस को दिया सरप्राइज, नई फिल्म 'गेम चेंजर' का टीजर हुआ रिलीज
Ram Charan Film Game Changer Teaser: राम चरण ने अपनी अपकमिंग नई फिल्म 'गेम चेंजर' का टाइटल टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Ram Charan Film Game Changer Teaser: साउथ के सुरस्टार राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकिंग फिल्म का नाम रिवील कर दिया है। साथ ही इस फिल्म का टीजर भी आज उनके बर्थडे पर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि राम चरण की जिस फिल्म को अब तक RC15 कहा जा रहा था, उसका नाम 'गेम चेंजर' रखा गया है। इस फिल्म में उनेक साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म के नाम की घोषणा करने के साथ ही टाइटल टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को देखने के बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बर्थडे पर राम चरण से ऐसा सरप्राइज पाकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
राम चरण ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज
राम चरण ने अपनी अपकमिंग नई फिल्म 'गेम चेंजर' का टाइटल टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर शेयर करने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। राम चरण के फैंस की मानें तो टीजर से ही पता चल रहा है कि ये फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' साबित होगी। टीजर रिलीज होने के बाद से लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें लिख रहे हैं। आपको बता दें कि टीजर देखकर जैसा पत चल रहा है उससे ये कहा जा सकता है कि राम चरण की ये अपकमिंग फिल्म एक पॉलिटकल थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म के डायेरक्टर एस शंकर है जो इससे पहले साउथ की सुपरहिट फिल्में जैसे 'विक्रम', 'शिवाजी' और 'रोबोट' बना चुके हैं।
धमाकेदार है उनकी नई फिल्म का टीजर
जानकारी के अनुसार डायरेक्टर एस शंकर की गिनती देश के सबसे महंगे डायरेक्टर्स में होती है। वह अपनी फिल्मों में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल करने के लिए मशहूर हैं। राम चरण की आने वाली फिल्म गेम चेंजर के टाइटल टीजर में भी कमाल का वीएफएक्स देखने को मिल रहा है। वहीं गत 26 मार्च को 'गेम चेंजर' की टीम ने फिल्म के सेट पर ही अपने लीड हीरो राम चरण का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कियारा आडवाणी के साथ होगी राम चरण की जोड़ी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म की टीम ने राम चरण के लिए 'नाटू नाटू' गाने पर डांस भी किया था। 'गेम चेंजर' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसमें राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा जयराम, अंजलि और श्रीकांत भी नजर आएंगे। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications