सैफ अली खान की रेस 4 को मिली हिरोइन, रोमांस के बाद एक्शन करेगी ये एक्ट्रेस

Rakul Preet Singh will join Saif Ali Khan in Race 4: 'मेरे हसबैंड की बीवी' की जबरदस्त सफलता के बाद रकुल प्रीत सिंह के करियर को नई उड़ान मिल गई है। अब वह एक और धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री के एक सूत्रों की माने, रकुल जल्द ही सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म को प्रोड्यूसर रमेश तौरानी बना रहे हैं।

इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने बताया, "रकुल, रमेश तौरानी के बैनर तले एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। मेरे हसबैंड की बीवी की सफलता के बाद, वह स्मार्ट विकल्प यानी अच्छी फिल्म चुन रही हैं। सैफ की ये फिल्म उनकी फिल्मोंग्राफी को और मजबूत करेगी।"

Rakul Preet Singh will join Saif Ali Khan in Race 4

ये प्रोजेक्ट सैफ अली खान के साथ रकुल का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। सैफ अपनी नैचुरल चार्म और हर किरदार में जान डालने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ये जोड़ी स्क्रीन पर एक नई फ्रेश एनर्जी लेकर आएगी। इसी वजह से ये फिल्म अभी से साल की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक मानी जा रही है।

रमेश तौरानी, जो हमेशा एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट में भी अपनी ट्रेडमार्क स्टाइल लेकर आ रहे हैं-कमर्शियल अपील के साथ दमदार कहानी। भले ही अभी फिल्म की स्टोरी और जॉनर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इस कोलैबोरेशन की चर्चा इंडस्ट्री में जोरों पर है।

इस फिल्म के साथ रकुल अपनी सक्सेसफुल जर्नी को आगे बढ़ा रही हैं, ये साबित करते हुए कि वो सिर्फ यहां टिकने नहीं, बल्कि हर बार कुछ नया करने आई हैं। अलग-अलग और चैलेंजिंग रोल्स को अपनाने की उनकी काबिलियत ने उन्हें खास बनाया है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो सैफ अली खान के साथ कैसी केमिस्ट्री शेयर करेंगी, क्योंकि ये फिल्म एक धमाकेदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+