सैफ अली के बाद अब रकुल प्रीत सिंह ने की साउथ फिल्मों की तारीफ, बोलीं- वहां की फिल्में हमेशा देखी गईं

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड से पहले साउथ इंडस्ट्री में काम करती थी। इस वजह से उनकी पापुलैरिटी दोनों जगह बनी हुई है। हाल ही में साउथ की फिल्म देवरा रिलीज हुई है। कल्कि के बाद देवरा ने भी पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग की। दो दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। एक बार फिर पैन इंडिया फिल्म्स या साउथ फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला शुरू हो गया।

अब हाल ही में एक इवेंट में पहुंची रकुल प्रीत सिंह ने साउथ इंडस्ट्री और वहां की फिल्मों के बारे में बात की है। क्योंकि उन्होंने दोनों ही इंडस्ट्री में काम किया है। इसलिए उन्हें पता है कि दोनों जगह कैसा काम होता। इस बातचीत में रकुल में साउथ सिनेमा में बदलाव आए हैं। उनके बारे में भी बात की है।

rakul preet singh

शुरुआत से देखी जा रही साउथ फिल्में
दरअसल उनसे पूछा गया कि हाल ही के दिनों में साउथ सिनेमा में आए बदलाव और इसकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में क्या सोचती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "खैर, मेरा मानना है कि साउथ सिनेमा हमेशा से ही फेमस और एक्सेप्टेड था। बस अब ये बिना किसी रुकावट के अलग-अलग जगहों पर देखा जा सकता है। साउथ सिनेमा हमेशा से बड़ा रहा है और बहुत से लोग इसे सेट मैक्स और सोनी मैक्स जैसे चैनलों पर देखते आए हैं।

ओटीटी ने लाई क्रांति
साउथ सिनेमा के दर्शक तो पहले से थे। ऐसा नहीं है कि ये रातों रात पॉपुलर हुआ है। हां, ओटीटी और डिजिटल युग के कारण अब सब कुछ एक प्लेटफॉर्म पर आ गया है। जिसे दर्शक अपनी मर्जी के हिसाब से कभी और कहीं भी देख सकता है। इसलिए अब ये और पॉपुलर हो रही है। अब हम इंडियन सिनेमा को बिना भाषा की समस्या के देख सकते हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है, और मुझे लगता है कि यह बहुत ही बेहतरीन है।"

रकुल का वर्कफ्रंट
बात करें रकुल के फिल्मोंग्राफी की तो उन्होंने साल 2009 में आई कन्नड़ फिल्म गिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड फिल्म में उन्होंने 2014 में आई फिल्म यारियां से डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म इंडियन 2 थी। इसके अलावा वो जल्द ही अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे 2 में नज़र आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+