रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, इस दिन ऐसे कर रहे हैं शादी, PM Modi से है कनेक्शन
Rakul Preet Singh Jackie Bhagnani Wedding Card: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं इसकी झलक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है।
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड बहुत ही प्यारा है। कपल के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। शादी की ये कार्ड फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

वेडिंग कार्ड की सफेद और नीले रंग की थीम
ईटाइम्स की खबर के अनुसार इस वेडिंग कार्ड में दो पन्ने हैं। दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह और दूल्हे राजा जैकी भगनानी ने वेडिंग कार्ड को सफेद और नीले रंग की थीम दी है। ये समंदर के किनारे का माहौल दिखा रहा है, जिस पर लिखा है #ABDONOBHAGNA-NI।
21 फरवरी 2024 को होगी शादी
वहीं वेडिंग कार्ड के दूसरे पन्ने पर फेरों की तारीख की घोषणा की गई है जो कि 21 फरवरी 2024 को है। कार्ड के रंग को देखकर कोई भी ये आसानी से कह सकता है कि ये शादी समंदर किनारे होने जा रही है। आपको बता दें कि कपल की शादी गोवा में होगी और फिलहाल कोई बड़ा रिसेप्शन करने की प्लानिंग नहीं है।
कपल ने माना पीएम मोदी का सुझाव
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पहले अपनी शादी विदेश में करने का इरादा बनाया था। हालांकि, उन्होंने अंतिम समय में अपनी प्लानिंग बदल दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव का पालन करने को चुना। दरअसल पीएम मोदी ने कहा था कि अमीर परिवारों को भारत में ही अपने खास दिनों को मनाना चाहिए।
वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर बैन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा कि रकुल और जैकी एक बेहद इंटीमेट वेडिंग फंक्शन होस्ट करेंगे जिसमें करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्राइवेसी के लिए ये कपल अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर भी बैन लगा सकता है।
नो फोन पॉलिसी अपनाने की प्लानिंग
एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत प्राइवेट लोग हैं। यही वजह है कि वह अपनी शादी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं। वह मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी अपनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
शादी को इंटीमेट बनाए रखने का इरादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी का अपनी शादी को काफी इंटीमेट बनाए रखने का इरादा है लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ मेमोरीज भी बनानी हैं। आपको बता दें कि रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। दरअसल रकुल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है इसलिए दोनों इंडस्ट्री के करीबी दोस्त इस वेडिंग में हिस्सा ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications