रकुल प्रीत सिंह के साथ जिम में हुआ बड़ा हादसा, वर्कआउट के दौरान हुआ ऐसा हाल

Rakul Preet Singh Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में रकुल को गंभीर चोट लगी है जिसके बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

जिम में रकुल प्रीत सिंह को लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रकुल प्रीत सिंह के साथ ये हादसा जिम में वर्कआउट करते समय हुआ है। वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस 80 किलो डेडलिफ्ट का सेशन कर रही थीं, लेकिन बिना बेल्ट डेडलिफ्ट करने की वजह से उनकी पीठ में चोट लग गई है। उनके पीठ में जबरदस्त खिंचाव आ गया जिसके चलते वह जमीन पर गिर गई थीं।

Rakul Preet Singh Accident

रकुल प्रीत सिंह के फैंस हुए परेशान
इस हादसे के बाद डॉक्टर ने रकुल प्रीत सिंह को करीब एक हफ्ते तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। जैसे ही ये खबर एक्ट्रेस के फैंस को पता चली तो वह काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

5 अक्टूबर 2024 को रकुल के साथ हुआ था हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह के साथ ये हादसा गत 5 अक्टूबर 2024 को हुआ था, जिसके बाद से वह बेडरेस्ट पर हैं। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि गत 5 अक्टूबर 024 की सुबह रकुल जिम में वर्कआउट कर रही थीं। एक्ट्रेस 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट कर रही थीं लेकिन इस दौरान उन्होंने बेल्ट नहीं पहना हुआ था।

रकुल प्रीत सिंह कर रही हैं कंप्लीट बेड रेस्ट
बिना बेल्ट पहने डेडलिफ्ट करने की वजह से रकुल की पीठ में काफी गंभीर चोट लगी है। सूत्र के अनुसार रकुल ने वर्कआउट के लिए खुद को पुश किया और एक्सरसाइज को जारी रखा। इसकी वजह से उनकी चोट काफी गंभीर हो गई है। पीठ में चोट लगने की वजह से रकुल प्रीत सिंह को डॉक्टर ने कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनकी एल4, एल5 और एस1 नसें जाम हो गई हैं। हालांकि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग में बिजी हैं रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह को आखिरी बार फिल्म 'इंडियन 2' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। वहीं इन दिनों रकुल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और आर माधवन नजर आएंगे। ये फिल्म मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+