एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने अपने फैन्स को दिया सरप्राइज, बताया किसको कर रहीं डेट, साथ में डाली तस्वीर

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज (रविवार) अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं। उनके फैन्स और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे। इस बीच एक्ट्रेस ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि उन्होंने दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया। साथ ही अपने पार्टनर के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

जैकी भगनानी को कर रहीं डेट

जैकी भगनानी को कर रहीं डेट

दरअसल बहुत दिनों से खबर आ रही थी कि रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। अब अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो जैकी के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी साझा किया। जैकी के मुताबिक ये इस साल उनके बर्थडे का सबसे बड़ा गिफ्ट है।

हर चीज के लिए थैंक्यू यू

हर चीज के लिए थैंक्यू यू

रकुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि थैंक्यू यू माई लव ️! आप इस साल मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट रहे हैं! मेरे जीवन में रंग जोड़ने के लिए थैंक्यू यू, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए थैंक्यू यू, आप मेरे पास हो उसके लिए थैंक्यू यू !!️ ️ ️यहां एक साथ और यादें बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने ️ ️जैकी भगनानी को टैग किया।

जैकी ने लिखी ये बात

जैकी ने लिखी ये बात

रकुल के फोटो डालते ही उनके दोस्तों और फिल्मी सितारों की बधाई का तांता लग गया। 'डॉक्टर जी' में उनके साथ काम करने वाले आयुष्मान खुराना ने लिखा कि "You two!" साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इसके अलावा काजल अग्रवाल, राशी खन्ना और सोफी चौधरी ने भी उनकी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए। जैकी ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते। तुम्हारे बिना सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत सोल को हैप्पी बर्थ डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+