rakul-Jackky Wedding: विदेश में शादी कर रहे थे रकुल और जैकी भगनानी, फिर अचानक बदला वेडिंग वेन्यू
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 22 फरवरी 2024 को सात फेरे लेंगे। अब इनकी शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहले विदेश में शादी करने वाले थे। यहां तक कि दोनों ने अपना वेडिंग वेन्यू भी बुक कर लिया था। लेकिन आखिरी मोमेंट पर कपल ने अपना प्लान कैंसिल कर दिया। अब दोनों की शादी गोवा में होगी। इसके पीछे काफी बड़ी वजह है आइए जानते हैं कि क्या।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड में हुई एक रैली में अपील की थी कि विदेश के बजाय देश में शादी करने की अपील की थी। इसके बाद कपल ने तुरंत विदेश से अपनी शादी का प्लान कैंसिल कर इंडिया में करने का फैसला किया था। एक सूत्र ने खुलासा किया, ''रकुल और जैकी ने शुरुआत में अपनी शादी मिडिल ईस्ट में करने की योजना बनाई थी। वेडिंग वेन्यू भी फिक्स हो चुका था। योजनाओं में यह बदलाव दिसंबर के बीच में हुआ था।'
बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों को एकसाथ कई बार साथ में पार्टी में देखा गया। हालांकि रकुल प्रीत सिंह ने अब तक शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। हालांकि फैंस कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications