'ये शादी नहीं सिचुएशनशिप है', वेडिंग के 2 साल बाद Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani ने क्यों कही ऐसी बात?

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस समय वह फिल्म में उनके सह कलाकारों-आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान के साथ मूवी का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फरवरी 2024 में हुई थी जैकी और रकुल की शादी
इसी बीच रकुल प्रीत सिंह और उनके पति एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की शादीशुदा लाइफ लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि दोनों ने फरवरी 2024 में गोवा में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले दोनों करीब 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

Rakul Preet Singh

'हम शादी में नहीं, सिचुएशनशिप में हैं'

-फिलहाल एक इंटरव्यू के दौरान जैकी भगनानी ने अपनी और रकुल प्रीत की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासा किया है। हाल ही में जैकी भगनानी ने अपनी शादी और रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका रिश्ता पारंपरिक परिभाषाओं से थोड़ा अलग है और उन्होंने इसे सिचुएशनशिप जैसा बताया।

-रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह एक-दूसरे के साथ किसी पारंपरिक कपल की तरह नहीं बल्कि बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहते हैं। दोनों का कहना है कि उन्हें एक-दूसरे की हर छोटी-बड़ी बात पता होती है लेकिन इसके बावजूद वह एक-दूसरे पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहते।

-रकुल प्रीत सिंह ने ये भी कहा कि अगर उन्हें कहीं छुट्टियों पर जाना होता है और जैकी बिजी होते हैं तो वह अकेले भी ट्रैवल कर लेती हैं। उनका मानना है कि ऐसे रिश्ते ज्यादा मजबूत होते हैं क्योंकि इसमें कपल्स को एक-दूसरे के साथ रहने में घुटन महसूस नहीं होती और दोनों अपनी-अपनी स्पेस को भी महत्व देते हैं।

रकुल-जैकी के रिश्ते का चौंकाने वाला सच

-इंटरव्यू के दौरान जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा- मैं और रकुल प्रीत एक-दूसरे से कुछ भी नहीं छिपाते क्योंकि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहते हैं। कई बार मेरी एक्स का कॉल आता है और मैं रकुल के सामने ही स्पीकर पर बात कर लेता हूं जिससे कभी-कभी एक्स भी असहज हो जाती है।

-जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को Gen-Z की भाषा में सिचुएशनशिप से जोड़ते हुए कहा कि अगर आजकल रिश्ते इसी तरह बिना दबाव के चलें तो लोग ज्यादा समय तक साथ रह सकते हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि दोनों एक-दूसरे के लिए पूरी तरह एक्सक्लूसिव हैं, तभी उन्होंने शादी की है लेकिन उनके रिश्ते में किसी तरह का दबाव नहीं है। यहां तक कि रकुल उन्हें बॉयज ट्रिप पर जाने के लिए भी बिना किसी रोक-टोक के सपोर्ट करती हैं।

जैकी के बयान पर रकुल प्रीत सिंह की सफाई

-अपनी शादी को सिचुएशनशिप कहने के बाद से लोग जैकी भगनानी को जमकर ट्रोल करने लगे थे। फिलहाल रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि उनके पति के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और इसे क्लिकबेट हेडलाइन बना दिया गया।

-रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन को अलग निकालकर वायरल कर दिया गया जबकि पूरे संदर्भ को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने ये भी जोड़ा कि बातचीत की बारीकियों और संदर्भ को समझना जरूरी है और प्लेटफॉर्म्स को भी ऐसी खबरों को पेश करते समय ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+