Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर जरूर देखें ये बेहतरीन फिल्में, त्योहार को बना देगी और भी ज्यादा स्पेशल

Raksha Bandhan 2023: देशभर में 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल त्योहार के लिए सभी भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाते हैं। ये त्योहार उन दोनों के खट्टे-मिठे रिश्ते को दर्शाता है। ऐसे में हम आपको आज उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जो कि, आप राखी के त्योहार घर बैठे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

रक्षाबंधन
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच प्यार को दर्शाती है। आप राखी के त्योहार पर ये फिल्म घर बैठे देख सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार की चार बहने होती हैं और वह एक्टर अकेले भाई होते हैं। जो कि अपनी बहनों का कभी साथ नहीं छोड़ते। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम और जी5 पर देख सकते हैं।

Raksha Bandhan 2023

रेशम की डोरी
साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रेशम की डोरी' की कहानी भाई-बहनों के बीच अटूट प्रेम को दर्शाती है। इस फिल्म में धर्मेद्र अहम भूमिका नजर आए थे। धर्मेंद्र की इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं। रेशम की डोरी को आप चाहें तो यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।

बंधन
लमान खान, जैकी श्रॉफ और रंभा स्टारर फिल्म 'बंधन' भाई-बहनों के रिश्ते पर बनी है। इस फिल्म में सलमान खान ने भाई का किरदाऱ निभाया था और उन्हें इस रोल के लिए काफी पसंद भी किया गया। आज भी लोग इस फिल्म के गाने सुनना पसंद करते हैं।

प्यार किया तो डरना क्या
दरअसल फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में भाई का किरदार अरबाज खान ने निभाया था और उनकी बहन काजोल होती हैं। इस फिल्म में वह अपनी बहन के प्रेमी की परीक्षा लेते हुए नजर आए सिर्फ ये देखने के लिए कि उनकी बहन के लिए वो लड़का काबिल है भी या नहीं। फिल्म में सलमान खान, अरबाज खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा ऐसी कईं फिल्में हैं जो कि भाई-बहनों के रिश्ते पर बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+