Rakhi Swanat से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी डोडी खान ने लिया यू-टर्न, कहा- 'उसे प्रपोज किया था लेकिन...'
Rakhi Sawant and Dodi Khan: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। इन दिनों वह पाकिस्तान घूम रही हैं। खबर है कि राखी सावंत ने पाकिस्तान में ही तीसरी शादी करने का फैसला कर लिया है।
राखी सावंत की तीसरी शादी की हो रही चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत को पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने शादी के लिए प्रपोज किया था और इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था और हर तरफ राखी की तीसरी शादी की चर्चा होने लगी थी।

डोडी खान ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो
अब एक बार फिर से डोडी खान का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने राखी सावंत से शादी करने से साफ मना कर दिया है। दरअसल डोडी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डोडी खान एक्ट्रेस राखी सावंत से शादी करने से साफ मना करते नजर आ रहे हैं।
डोडी खान ने राखी सावंत के लिए कही ऐसी बात
-डोडी खान ने अपने इस लेटेस्ट वीडियो में कहा है- सलाम वालेकुम हिंदुस्तान, पाकिस्तान... मैं डोडी खान। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आपने मेरा एक वीडियो देखा था, जिसमें मैंने राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया था। वो आपने बिल्कुल सही देखा था।
-डोडी खान ने वीडियो में आगे कहा है- राखी सावंत को प्रपोज करने की वजह ये थी कि मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं, मैंने जबसे उन्हें जाना-पहचाना है, तो मुझे एक प्यार करने वाला इंसान उनके अंदर नजर आया है। डोडी ने कहा- राखी ने अपनी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपने पैरेंट्स उन्होंने खो दिए हैं और उनकी बीमारी में, उनकी तकलीफ में वो उनके साथ रही हैं।
-डोडी खान ने वीडियो में कहा- इसके बाद राखी सावंत की लाइफ में एक शख्स आया और आप सबको पता है कि उसने क्या किया था। राखी बहुत बड़े ट्रॉमा से निकली है। इस्लाम कबूल किया, उमराह किया, फातिमा नाम रख लिया। माशा-अल्लाह ये सब बहुत बड़ी बात है। मुझे अच्छा लगा, मैंने प्रपोज किया, लेकिन मेरा ख्याल है कि शायद लोगों को ये मंजूर नहीं है।
-डोडी खान ने कहा- इस प्रपोजल के बाद मुझे जितने मैसेज और वीडियोज आए हैं और मेरी जितनी आलोचना की गई है, इतना तो मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा।
-डोडी ने कहा- राखी सावंत आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्यारी हैं और आप हमेशा मेरी दोस्त रहेंगी। डोडी खान की दुल्हन तो शायद आप नहीं बन पाईं, लेकिन पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेंगी।
-डोडी खान ने कहा- मैं आपकी शादी करवाऊंगा, पाकिस्तान में करवाऊंगा। अपने ही किसी भाई से करवाऊंगा। मैं आपके खड़ा रहूंगा वहीं।
-डोडी खान का ये लेटेस्ट वीडिो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications