बिग बॉस ओटीटी में जल्द होगी जूली की एंट्री, लगाएगी आग, मचाएगी आतंक! जूली बोले तो....
राखी सावंत जल्द ही आपको छोटे परदे पर मनोरंजन का डोज देती नजर आएंगी। बिग बॉस ओटीटी में उनकी धमाकेदार एंट्री होने वाली है।
मुंबई, 21 अगस्त। राखी सावंत जल्द ही आपको छोटे परदे पर मनोरंजन का डोज देती नजर आएंगी। बिग बॉस ओटीटी में उनकी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इससे पहले वह बिग बॉस सीजन 14 में जूली के अवतार में नजर आई थीं। Voot ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में नई अपडेट दी है, जिसमें चैनल ने लिखा, 'जूली हो या राखी अब बहुत कुछ देखना है बाकी। आ रही हैं इंटरटेनमेंट की क्वीन बिग बॉस ओटीटी के घर ऑन संडे का वार।' इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की गई है, उसमें राखी जूली के अवतार में चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका चेहरा लाल और हरे रंग में रंगा नजर आ रहा है। वीडियो में वह सिल्वर कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं।

भूत के अवतार में नजर आई थीं राखी
आपको बता दें कि बिग बॉस-14 में राखी सावंत एक भूत के अवतार में नजर आई थीं, जिसका नाम जूली था और उन्होंने शो की अन्य प्रतिभागी जैस्मीन भसीन को डराने की कसम खाई थी। पिछले साल राखी सावंत और जैस्मीन भसीन के बीच शो में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी, दोनों के बीच हुई हाथापाई में राखी सावंत की नांक पर चोट आई थी। उनसे बदला लेने के लिए राखी सावंत ने भूत का अवतार धारण कर लिया था।

एंट्री के लिए बिग बॉस के घर के बाहर दिया धरना
कुछ दिन पहले राखी सावंत ने स्पाइडर-मैन की ड्रैस पहनकर बिग बॉस ओटीटी के घर के बाहर धरना दिया था। उनकी मांग थी कि उन्हें भी घर के अंदर आने दिया जाए। उन्होंने घोषणा की थी कि वह अनसन पर जाएंगी। एक पेपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो में वह चिल्ला रही थी- बिग बॉस मुझे घर के अंदर लो। आपने मुझसे वादा किया था कि आप ऐसा करेंगे।

घर के अंदर आकर करूंगी सबकी बोलती बंद
इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बिग बॉस ओटीटी को लेकर कहा था- 'मैं वास्तव में बहुत परेशान हूं। बिग बॉस ओटीटी, आप हमेशा मुझे ओवर द टॉप समझते हैं लेकिन मैं बिग बॉस में कहां हूं?' आपने सिडनाज को बुलाया, लेकिन मुझे हीं। मैं बहुत दुखी हूं। करण जौहर भाई तो धमाका कर रहे हैं। वह सबको गरिया रहे हैं। लेकिन हर कोई ज्वालामुखी की तरह इतना गर्म है, फूटने वाला है। तुम्हें मेरी जरूरत है बिग बॉस। मैं घर के अंतर आना चाहती हूं और सभी को चुप कराना चाहती हूं और कॉमेडी का तड़का लगाना चाहती हूं। मैं आ रही हूं बिग बॉस। मुझे कोई नहीं रोक सकता। आपने मुझसे वादा किया था बिग बॉस कि आप मुझे बहुत पसंद करते हैं और मैं हर साल वहां रहूंगी। मैं बिग बॉस ओटीटी में आ रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications