कंगना के बयान से लगा राखी सावंत को शॉक, अस्‍पताल में भर्ती एक्‍ट्रेस बोलीं- भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री मिला

कंगना के बयान से लगा राखी सावंत को शॉक, अस्‍पताल में भर्ती एक्‍ट्रेस बोलीं- भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री मिला

नई दिल्‍ली, 15 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के भारत को भीख में आजादी मिली है, वाले बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है।बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी कंगना रनौत के इस बयान पर विरोध जताया है। वहीं एक्‍ट्रेस राखी सावंत को इस बयान से ऐसा सदमा लगा कि वो अस्‍पताल में भर्ती हो गई। अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राखी हॉस्टिपल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उनका कुछ चेकअप चल रहा है।

 कंगना रनौत के बयान से लगा राखी सावंत को शॉक

कंगना रनौत के बयान से लगा राखी सावंत को शॉक

इंस्‍टाग्राम पर राखी ने अपना ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें हॉस्टिपटल के बेड पर लेटी हुई राखी सावंत ने कहा ।दोस्‍तों मैं हॉस्टिपटल में हूं, नर्स मेरा चेकअप कर रही है। मैं बीमार हूं शॉक में हूं।एक अभिनेत्री जिसे हाल में पद्मश्री अवॉर्ड मिला है, उसने कहा हमें आजादी भीख में मिली है। हम पर दया की गई थी।

भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है

भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है

आगे राखी सावंत ने कहा क्‍या आप लोग अपने देश से प्‍यार नहीं करते हैं? मैं तो बहुत प्‍यार करती हूं आप लोग भी करते होंगे। एक्‍ट्रेस ने कहा ऐसे लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाता है। भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है। राखी ने आगे कहा हमारे देश के जवानों ने कारगिल पर जीत हासिल की, क्‍या उनका बलिदान व्‍यर्थ हैं। जिस तरह से कमेंट किया जा रहा है दोस्‍तों उससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।कंगना के बयान ही नहीं ये अफेयर्स भी रहे सुर्खियों में, एक सुपरस्टार ने तो भेज दिया था लीगल नोटिस

राखी ने किया ये सवाल

राखी ने किया ये सवाल

राखी ने आगे कहा हमारे देश के जवानों ने कारगिल पर जीत हासिल की, क्‍या उनका बलिदान व्‍यर्थ हैं। जिस तरह से कमेंट किया जा रहा है दोस्‍तों उससे मुझे बहुत दुख हो रहा है । क्‍या आप लोग अपने देश से प्‍यार नहीं करते हैं? मैं तो बहुत प्‍यार करती हूं आप लोग भी करते होंगे। एक्‍ट्रेस ने कहा ऐसे लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाता है। भीख में तो तुम्‍हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है।

देश की गद्दार दीदी

बता दें दो दिन पहले भी राखी सावंत ने कंगना के बयान पर जमकर गुस्‍सा जताया था और वीडिया जारी कर कंगना को गद्दार कहा था । राखी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कंगना माइक पर बोलती नजर आ रही थीं लेकिन बैगग्राउंड में कुत्‍तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। राखी ने इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा था देश की गद्दार दीदी।

कंगना का वो बयान जिस पर मचा है बवाल

कंगना का वो बयान जिस पर मचा है बवाल

कंगना रनौत ने 'टाइम्स नाऊ के समिट 2021' बोलते हुए कहा, सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस, ये सभी जानते थे कि खून बहेगा लेकिन यह भी याद रहे कि कोई हिंदुस्तानी किसी हिंदुस्तानी का खून ना बहाए। यकीनन, उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी, जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।

पद्मश्री वापस लेने की मांग पर कंगना ने किया ये पलटवार

पद्मश्री वापस लेने की मांग पर कंगना ने किया ये पलटवार

कंगना के बयान पर जब विपक्षी नेताओं ने एक्‍ट्रेस से पद्मश्री वापस लेने की मांग की गई तो कंगना ने जवाब देते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा था 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है, अगर कोई मुझे अवगत करा सकता है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी और माफी भी मांगूंगी, कृपया मेरी मदद करें। इस बात के पहले कंगना रनौत ने लिखा केवल विवरण के लिए 1857 स्वतंत्रता के लिए पहली सामूहिक लड़ाई थी और सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जी जैसे महान लोगों ने अपना बलिदान दिया। '1857 मुझे पता है लेकिन 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+