न आंखें न किडनी...राखी सावंत करेंगी अपने शरीर का ये अंग डोनेट, जानकर उड़ जाएंगे होश
राखी सावंत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ड्रामा क्वीन ने एक अंग डोनेट करने की इच्छा जताई। अब वो अंग कौन सा है इसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू के दौरान ऐसे बयान देती हैं जिससे वह चर्चा में आ जाती हैं। वहीं एक बार फिर राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ऑर्गन डोनेशन को लेकर ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

राखी सावंत का वीडियो वायरल
राखी सावंत ने बॉलीवुड सेलेब्स के ऑर्गन डोनेशन के सवाल का जवाब देते हुए एक चौंकाने वाली बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि वह अपना कौन सा ऑर्गन डोनेट करना चाहेंगी। लेकिन आपको बता दें कि ये कोई किडनी या लीवर नहीं है बल्कि ये एक ऐसा अंग है जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा। तो चलिए आज हम राखी सावंत के इस इंटरव्यू के बारे में बताते हैं और साथ में ये भी जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस अपने शरीर का ऐसा कौन सा अंग डोनेट करना चाहती हैं।

इस पार्ट को डोनेट करना चाहती हैं ड्रामा क्वीन
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने ऑर्गन डोनेशन की इच्छा जताई और उन्होंने इसको लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया। जब उनसे ऑर्गन डोनेशन पर सवाल पूछा गया तो राखी ने जवाब देते हुए कहा कि, 'हां कई लोग अपनी आंखें, अपनी किडनी डोनेट करते हैं लेकिन वो कुछ अलग करना चाहती हैं। राखी ने कहा कि ऐश्वर्या राय ने भी कहा है कि वो अपनी डेथ के बाद अपनी आंखें डोनेट करेंगी।
ना है किडनी ना ही आंख..इस पार्ट को करेंगी डोनेट
ऐश्वर्या राय का जिक्र करने के बाद राखी सावंत ने अपने उस अंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं क्यों एक जैसी चीज करूं, तब मैंने सोचा कि मैं अपने ब्रेस्ट को डोनेट करूंगी। हां मेरे ब्रेस्ट बहुत अच्छे हैं तो मैंने सोचा कि मैं इन्हें ही डोनेट करूंगी'। अब राखी सावंत का ये बयान सुनने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत कुछ ना कुछ ऐसी हरकतें कर देती हैं जिससे वह नेटिजेन्स के निशाने पर आ जाती हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस की कई ऐसी वीडियो वायरल हुई हैं। हाल ही में राखी को भेड़ बकरियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ते हुए देखा गया। राखी इस दौरान भेड़ जैसी आवाज भी निकालती दिखाई दीं। उनकी ये हरकत देख नेटिजेन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

आदिल को डेट कर रही हैं राखी
राखी सावंत इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमेन आदिल दुरानी को डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं और दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications