'मैं हर शादी में दुल्हन बनकर जाती हूं ताकि कोई अच्छा लड़का.....', राखी सावंत को अब चाहिए दूसरा पति

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत ने वीडियो में कहा कि आदिल ने उनसे कुछ ऐसे ही शादी करने का वादा किया था। मगर सब झूठ था। अगर वो यहां होता तो राखी उनको पकड़कर खूब मारतीं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले राखी सावंत का विवाद उनके पति आदिल खान दुर्रानी के साथ हुआ जिस पर राखी ने धोखेबाजी का आरोप लगाया था। इसके बाद राखी सावंत ने कौमरे पर लोगों को बताया कि उन्हें बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरे ईमेल आए हैं जिनमें उन्हें सलमान खान से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसी बीच राखी सावंत दुल्हन बनकर अपने लिए नया पति ढूंढने निकल पड़ी हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि आदिल ने उनसे कुछ ऐसे ही शादी करने का वादा किया था।

राखी ने कहा- आदिल के वादे झूठे थे
राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत अपने खास दोस्त मोहम्मद दानिश की शादी में गई थीं। शादी में पहुंचीं राखी सावंत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के बारे में बोलती नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा कि आदिल ने उनसे कुछ ऐसे ही शादी करने का वादा किया था। मगर सब झूठ था। अगर वो यहां होता तो राखी उनको पकड़कर खूब मारतीं।

दुल्हन के रूप में नजर आईं राखी सावंत
अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत पीले रंग के लहंगे में एकदम दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। वह अपने खास दोस्त मोहम्मद दानिश की शादी में बाराती बनकर पहुंची थीं। शादी में पहुंचने के बाद राखी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। कभी वह डांस करती नजर आतीं तो कभी वह ढोल बजाती हुईं नजर आई थीं। सभी वीडियोज में राखी सावंत खुद ही मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही थीं। देखें वीडियो-

राखी ने कहा- आदिल मुझसे ऐसी शादी करने वाला था
जब राखी सावंत के दोस्त की बारात वेन्यू पर पहुंची तो राखी पैपराजी के साथ बात करने लगीं। राखी ने पैपराजी से बात करते हुए अपनि पति आदिल खान के बारे में कहा- आदिल ने मुझसे कई सारे वादे किए थे। आदिल ने मुझसे कहा था कि एक दिन वह इसी तरह से बारात लेकर आएगा और मुझसे शादी करेगा। लेकिन अभी वो ससुराल में है। उसने मुझसे सबकुछ झूठ बोला था। उसके सारे वादे झूठे थे।

'मैं अब हर शादी में दुल्हन बनकर जाती हूं'
राखी सावंत ने पैपराजी से आगे कहा- अब से मैं हर शादी में दुल्हन बनकर जाती हूं। आगे भी मैं दुल्हन बनकर ही शादियों में जाऊंगी। पता नहीं, शायद वहां पर एक अच्छा दूल्हा मिल जाए मुझे। वैसे मैं अब कभी शादी नहीं करूंगी। राखी ने आगे कहा- आदिल यहां पर होते तो मैं उसे पकड़कर खूब मारती। एक तो उसने इस तरह से बारात लाकर मुझसे शादी नहीं की। अगर मुझे ऐसे छोड़ना ही था तो इस तरह से शादी करके छोड़ते। छिपाकर शादी कर ली बताओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+