पति से अलग होने के कुछ महीनों बाद ही राखी सावंत को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड, Video देख यूजर बोले- अब ये कौन है

पति से अलग होने के कुछ महीनों बाद ही राखी सावंत को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड, Video देख यूजर बोले- अब ये कौन है...?

मुंबई, 16 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत कभी भी सुर्खियां बटोरने से नहीं चूकतीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। राखी सावंत ने एक रील पोस्ट की जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। बाद में राखी सावंत ने उस मिस्ट्री मैन को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताया। राखी सावंत ने बिना किसी कैप्शन के वीडियो पोस्ट किया, लेकिन वीडियो फुटेद यह अनुमान लगाने के लिए काफी था कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है।

राखी सावंत को एक नए लड़के के साथ देख उड़ गए लोगों के होश

राखी सावंत को एक नए लड़के के साथ देख उड़ गए लोगों के होश

राखी सावंत का उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल हो गया है। राखी ने जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया, सोशल मीडिया यूजर के होश उड़ गए। कई सोशल मीडिया यूजर ने राखी सावंत को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सराहा। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शादी टूटने के बाद इतवनी जल्दी प्यार, यकीन नहीं हो रहा है।

राखी को नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लोगों ने बनाया मजाक

राखी को नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लोगों ने बनाया मजाक

कई लोगों ने वीडियो देखकर राखी और नए लड़के की खिल्ली उड़ा। एक यूजर ने लिखा, ''बिग बॉस 16 की एंट्री के लिए अगला रितेश।'' एक और यूजर ने लिखा, ''अब ये नया कौन है...?'' एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ''ये कौन है, नया ब्वॉयफ्रेंड''। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''राखी...क्या आप वाकई नए नए सीजनल पार्टनर पाने की इच्छा रखती हैं...।'' एक अन्य यूजर ने कहा, "नया प्रेमी।"

राखी के फैंस उतरे उनके सपोर्ट में

राखी के फैंस उतरे उनके सपोर्ट में

वीडियो पर राखी का मजाक बनते देख उनके कई फैंस सपोर्ट में उतर गए। कुछ टिप्पणियों ने राखी को जीवन में 'आगे बढ़ने' के लिए सराहा। एक यूजर ने कहा, 'यार आपको खुश देख कर बहुत खुशी होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं आपके लिए बहुत खुश हूं!" एक अन्य यूजर ने कहा,"वाह राखी आपके लिए बहुत खुश।"

2019 में की शादी और फरवरी 2021 में खत्म किया राखी ने रिश्ता

2019 में की शादी और फरवरी 2021 में खत्म किया राखी ने रिश्ता

बता दें कि राखी सावंत ने जुलाई 2019 में एक एनआरआई व्यवसायी रितेश सिंह से शादी की। दो साल से अधिक समय तक राखी ने अपने पति को लाइमलाइट से दूर रखा, जिससे कई लोगों को लगा कि राखी की शादी फेक है। हालांकि, बिग बॉस 15 में राखी सावंत दुनिया को रितेश से मिलवाया। रियलिटी शो खत्म होने के एक महीने बाद, राखी ने फरवरी में रितेश से अलग होने की घोषणा की।

जानें कौन हैं राखी सावंते ब्वॉयफ्रेंड

जानें कौन हैं राखी सावंते ब्वॉयफ्रेंड

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सबसे पहले सबको बताया कि वह अब सिंगल नहीं हैं। राखी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम आदिल बताया है और कहा कि वह आदिल के संग रिलेशनशनिप में हैं। राखी ने अपने वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड की तारीफ भी की है और कहा, जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है और ईश्वर ने मुझे दे दिया है। आदिल बहुत अच्छे इंसान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+