बिग बॉस में जैस्मीन ने तोड़ दी थी राखी सावंत की नाक, अब करवानी पड़ी सर्जरी, Video शेयर कर बयां किया दर्द
बिग बॉस में जैस्मीन ने तोड़ दी थी राखी सावंत की नाक, अब करवानी पड़ी सर्जरी, Video शेयर कर बयां किया दर्द
मुंबई, 31 अगस्त: एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। राखी सांवक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस सेलेब्रिटी में से एक हैं। राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि 'बिग बॉस 14' के घर में जैस्मीन भसीन ने उनकी नाक में चोट पहुंचाई थी। जिसके बाद अपनी नाक को ठीक करवाने के लिए राखी को सर्जरी करवानी पड़ी है, जो बेहद ही एक दर्दनाक प्रक्रिया थी। राखी सांवत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नाक की सर्जरी की वीडियो भी शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी सावंत ने नाक की सर्जरी का शेयर किया वीडियो
राखी सांवत ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर एर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी अपने स्किन एक्सपर्ट के साथ दिखाई दे रही है। अपने डॉक्टर को धन्यवाद देते हुए राखी सावंत ने नाक की सर्जरी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने लिखा है, ''थैंक्यू डॉक्टर जितेश शेट्टी। मेरी नाक बिग बॉस-14 में हर्ट हो गई थी। लेकिन एक दो लोगों के अलावा उस वक्त बिग बॉस में मेरा साथ किसी ने नहीं दिया।''

राखी ने बयां किया अपना दर्द
राखी सावंत ने कहा, ''बिग बॉस खत्म होने के बाद अब जाकर डॉक्टर जितेश शेट्टी ने मेरी नाक का ऑपरेशन किया है। अब में बहुत खुश हूं, मुझे दर्द से राहत मिल गई है। आपकी दुआ, दोस्तों के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।''
वीडियो के अंत में राखी सावंत को अपनी नाक की सर्जरी करवाते हुए देखा जा सकता है। राखी सर्जरी के बाद काफी खुश होती हैं क्योंकि उनकी नाक पहले जैसी हो जाती है।

जैस्मीन भसीन की हरकतों की वजह से राखी को लगी थी चोट
अब बात करते हैं राखी सावंत की नाक में कैसे चोट लगी। बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में, राखी जूली के डरावने किरदार के लिए हॉरर मेकअप में थीं। इसी दौरान राखी सांवत और जैस्मीन भसीन के बीच बहुत फाइट हुई थी। उसी दौरान जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत के सिर पर पूरी ताकत से पेंगुइन हुड लगा दिया था। जिसके बाद राखी सावंत को दर्द से चिल्लाते हुए देखा गया था। राखी अपना टेबल पर अपना सिर पीटती हुई दिखाई दी। जहां अली गोनी राखी को खुद को चोट पहुंचाने से रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं राखी को यह कहते हुए देखा गया "हे भगवान! मेरा नाक।" राखी सावंत को उसी वक्त चोट लगी थी।

राखी सावंत बोलीं- KBC में बुला लीजिए अमिताभ जी
राखी सावंत ने अपने हाल ही के एक वीडियो में बताया है कि वह कौन बनेगा करोड़पति में जाना चाहती हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, अमिताभ बच्चन जी मुझे आना है शो में, मुझे प्लीज सपोर्ट करो, मुझे मेरी मां के इलाज के लिए लड़ना है। मैं आपके सारे सवालों का जवाब दूंगी कैसे भी सवाल पूछो, थोड़े बहुत जवाब तो मैं दे ही दूंगी, प्लीज मुझे बुला लीजिए।''

बिग बॉस OTT के घर में भी राखी मचा चुकी हैं धमाल
राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के घर में पहुंची थीं, जहां उन्होंने जमकर धमाल मचाया था। बिग बॉस से निकलने के बाद राखी सावंत ने बैक टू बैक कई गानों में काम किया है। राखी का 'ड्रीम में एंट्री' गाना हिट हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications