धर्म परिवर्तन के खिलाफ थीं राखी सावंत की मां, एक्ट्रेस से शादी करने के लिए मां के पैरों पर गिर गए थे आदिल

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी से जुड़ा एक नया खुलासा किया है। राखी ने बताया कि, मां नहीं चाहती थी कि आदिल संग उनकी शादी हो और अपना धर्म परिवर्तन करें।

Rakhi Sawant Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने विवादों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह आदिल संग हुई शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, आदिल उनके साथ मारपीट करता है और उसने जबरदस्ती राखी का धर्म परिवर्तन कराया। इस बीच अब राखी ने एक और नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, उनकी मां इस शादी के सख्त खिलाफ थीं।

 राखी सावंत का बड़ा खुलासा

राखी सावंत का बड़ा खुलासा

7 फरवरी को राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे उनका कच्चा चिट्ठा सबके सामने रख रही हैं। पैपराजी के साथ हालिया बातचीत में राखी ने कहा कि उनकी मां जया सावंत आदिल संग उनकी शादी के सख्त खिलाफ थीं।

शादी के खिलाफ थीं एक्ट्रेस की मां

शादी के खिलाफ थीं एक्ट्रेस की मां

पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा कि, क्या उन्होंने अपने साथ हो रहे अत्याचार की बात अपनी मां से शेयर की थी या नहीं? राखी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि, "मेरी मां तो बहुत रोई थी और कहा था कि क्या कर दिया तुमने ये राखी, क्यों अपना धर्म बदल दिया। इसके साथ क्यों शादी कर ली? मैंने बोला- मां मैं उससे प्यार करती हूं। आदिल ने आकर मेरी मां का पैर पकड़ लिया था"।

' जब आदिल ने मुझे मारा था तो मैं अपनी मां...'

' जब आदिल ने मुझे मारा था तो मैं अपनी मां...'

राखी ने आगे बताया कि, मेरे कहने पर मां मान गई थी और उन्होंने कहा था कि ठीक है बेटा तुमने अपनी जिंदगी में बहुत दुख झेले हैं। जा बेटा तू अपनी जिंदगी जी ले। मां ने आदिल से भी कहा था कि बेटी को मत सताना। हमेशा खुश रखना, मारना मत उसे। जब आदिल ने मुझे मारा था तो मैं अपनी मां के पास गई थी'।

चेहरे पर निशान देखकर रो पड़ी थी मां

चेहरे पर निशान देखकर रो पड़ी थी मां

राखी सावंत ने आगे कहा कि, मेरे शरीर में आदिल के मारने के निशान थे। तो ये देखकर मां ने कहा था कि चेहरे पर ये निशान कैसे हैं। मां को मैंने सब सच बता दिया था कि उसने मुझे मारा। ये देखकर मेरी मां बहुत रोई थी। पिता होते तो शायद ये ऐसी हरकत नहीं करता। तेरे पास कोई न हो, मां-बाप न हो, लेकिन खुदा है राखी।"

नहीं रहीं राखी की मां

नहीं रहीं राखी की मां

आपको बता दें कि, कुछ ही दिन पहले राखी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस अपनी मां के इलाज के लिए आए दिन अस्पताल जाती थीं। वह कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थी लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। मां के जाने के कुछ दिनों बाद ही राखी और आदिल के बीच खटपट शुरू हो गई।

आदिल से हो रही पूछताछ

आदिल से हो रही पूछताछ

7 फरवरी को राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राखी का आरोप है कि आदिल घर में उनके साथ मारपीट करता था और उसने राखी से कई लाखों पैसे लिए हुए हैं। इतना ही नहीं आदिल ने राखी को इस्लाम कबूल करने के लिए जबरदस्ती की थी। फिलहाल मुंबई पुलिस आदिल से मामले की जांच कर रही है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant के Ex Husband Ritesh ने विवाद में बीच में आकर Adil Khan पर दिया बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+