राखी सावंत ने नीरज चोपड़ा स्टाइल में बीच सड़क पर फेंका भाला और फिर.... देखें मजेदार Video
नई दिल्ली, 9 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश को गौरान्वित किया है। उनसे प्रभावित होकर आने वाले समय में बहुत से युवा इस खेल में अपना भाग्य अजमाते नजर आएंगे लेकिन हमारी बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन अभी से इसकी प्रैक्टिस में जुट जुकी हैं। नीरज चोपड़ा को मिले गोल्ड मेडल को देखकर राखी सावंत इतनी उत्साहित हो गई कि सड़क के बीच उन्होंने अपना हुनर दिखा डाला। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसे आप भी देखकर खुश हो जाएंगे।

Rakhi Sawant ने बीच रोड पर नीरज चोपड़ा स्टाइल में फेंका भाला
अपनी नायाब हरकतों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सावंत नीरज चोपड़ा की उपलब्धि देखकर इस खेल के जुनून में खुद इस खेल को ट्राई करने से रोक नहीं सकी। आलम ये था कि राखी सावंत बीच सड़क पर कार से उतर कर नीरज चोपड़ा की ही स्टाइल में भाला फेंकने की कोशिश करती नजर आई।
Recommended Video

वायरल वीडियो देखकर फैन्स बोल रहे- अगले ओलिंपिक में यही जाएंगी
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस तो राखी की इस अदा पर मर मिटे हैं। फैन्स बोल रहे हैं अगले ओलिंपिक में यही जाएंगी।

राखी ने बीच सड़क पर दौड़कर फेंका भाला
राखी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पिंक कलर की टॉप और टाइट पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं राखी सावंत बीच सड़क पर दौड़ते हुए भाले के तौर पर एक डंडा फेंकती हैं। वहीं राखी सावंत आसपास मौजूद लोगों से वे कहती हैं कि कोशिश तो की न मैंने। मैंने अच्छा फेंका न....एकदम कड़क फेंका न...इसके बाद वे जय हो और जय हिंद का नारा भी लगाती है।
डंडा थ्रो को देखकर हर कोई मजा लेता नजर आया
इस वीडियो के बीच में बीच सड़क पर जब ट्रैफिक आता है तो वो उसे ट्रैफिक पुलिस की तरह उसे आगे बढ़ने का इशारा भी करती हैं। अंत में वो अपना डंडा लेकर वापस अपनी गाड़ी में बाय बोलते हुए चली जाती हैं. उनके फैंस भी उन्हें बाय कहते है। राखी सावंत की इस सड़क बीच इस डंडा थ्रो को देखकर हर कोई मजा लेता नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications