राखी का नया ड्रामा! 200 साल पुरानी आत्मा के बहाने बिग बॉस में लोगों की निकाली चीख
मुंबई, दिसंबर 11। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को बिग बॉस सीजन 15 की गिरती टीआरपी को उठाने के लिए बुलाया गया था। राखी की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई थी। राखी के आते ही बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगना शुरू हो गया है। इस बीच राखी ने पिछले सीजन की तरह जूली का अवतार फिर से धारण किया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में राखी को जूली अवतार में देखा गया।

जूली अवतार में राखी ने क्या किया?
राखी सावंत ने डरावना मेकअप लेकर ओवरसाइज कपड़े पहन लिए और बिखरे बालों से उन्होंने कंटेस्टेंट को डराने का काम किया। राखी ने जूली अवतार में अन्य लोगों से कहा कि वह एक 200 साल पुरानी आत्मा है जो बिग बॉस के घर में रहती है। आपको बता दें कि वर्तमान सीजन में राखी पिछले एपिसोड की तरह ही लोगों को हंसाने वाले कैरेक्टर में आ गई हैं।

जूली अवतार में राखी ने की शमिता से बातचीत
आपको बता दें कि जूली के अवतार में राखी सावंत ने बिग बॉस के घर में गार्डन के अंदर टहलते हुए शमिता शेट्टी से बातचीत की। शमिता ने राखी से पूछा था कि आखिर वो कौन हैं? इस पर राखी ने जवाब देते हुए कहा कि वो जूली हैं और पिछले 200 साल से बिग बॉस के घर में रह रही हैं। फिर शमिता ने कहा कि उन्होंने तो कभी जूली को देखा नहीं है तो इस पर राखी जवाब देती हैं कि शुरुआत में राकेश और जूली ही बिग बॉस के घर में हुआ करते थे।
राखी को देख तेजस्वी प्रकाश की निकली चीखें

राखी ने और किसे डराया
शमिता शेट्टी से बातचीत के बाद राखी फिर से लिविंग एरिया में चली जाती हैं। जूली के अवतार में राखी को देखकर तेजस्वी प्रकाश डर के मारे चीख पड़ते हैं और एक सोफे के पीछे छिप जाते हैं। वहीं राखी लगातार तेजस्वी के पीछे भागती हैं। वहीं तेजस्वी चिल्लाते रहते हैं और वो राखी से लगातार उन्हें नहीं डराने का अनुरोध करते हैं। राखी के इस अवतार को देख ना सिर्फ तेजस्वी प्रकाश की हवा टाइट होती है बल्कि घर के अन्य सदस्य भी जूली को देख डर जाते हैं।

राखी ने अपने कथित पति को किया किस
आपको बता दें कि राखी सावंत घर में अपनी हरकतों को लेकर जबदस्त सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में राखी ने उनके कथित पति रितेश को ऑन कैमरा किस किया था। ऐसी भी चर्चा है कि रितेश, राखी के असली पति नहीं हैं। वह महज शो के लिए आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications