राखी सावंत ने शेयर कीं अभी तक की सबसे हॉट तस्वीरें, उर्फी जावेद भी बोलीं- Oh My God

मुंबई, सितंबर 17: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी अपनी अजीबो-गरीब तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को लगातार अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। फिर चाहे वह दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून मनाना हो या फिर अतरंगी कपड़े पहनकर सड़कों पर निकला हो। राखी ने हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- यहां बहुत गरमी है

इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- यहां बहुत गरमी है

राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- यहां बहुत गरमी है। ग्लोबल वॉर्मिंग ने परेशान कर दिया है दुनिया को। ये है मेरा चिल करने का तरीका। आप भी अपनाएं और चिल मारें। राखी पूल के बाहर अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। इतना ही नहीं फैंस के लिए राकी पूल में भी उतर गईं।

बेहद ही कम कपड़े पहन उतरीं पूल में

वहीं राखी ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि, लोग सोचते हैं कि मैं स्विमिंग कॉस्टयूम नहीं पहन सकती हूं। टू पीस बेशक मैं पहन सकती हूं लोग सोचते हैं कि मैं बहुत मोटी हूं क्या आपको लगता है दोस्तों? राखी की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस पोस्ट पर कमेंट करने वालों में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रही उर्फी जावेद भी शामिल है। उर्फी ने कमेंट करते हुए लिखा कि, Oh My God।

राखी के अनुसार इन दिनों वह अपने पति रितेश के साथ हैं

राखी के अनुसार इन दिनों वह अपने पति रितेश के साथ हैं

राखी के अनुसार इन दिनों वह अपने पति रितेश के साथ हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राखी ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उनका UK में मन नहीं लग रहा है। वह मुंबई को बहुत याद कर रही हैं। राखी सावंत के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी तुलना जलपरी से की तो वहीं एक ने लिखा- मैम इस बार आपका हेयरस्टाइल किसी को पसंद नहीं आ रहा है। ये वीडियो बहुत पुराना है। ऐसे वीडियो डालकर हमें बेवकूफ मत बनाओ।

राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी

राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी

बता दें कि, 2019 के मध्‍य में राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्‍वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्‍होंने रितेश नाम के शख्‍स से शादी की है।राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत अपने पति रितेश को अभी तक दुनिया के सामने लेकर नहीं आई हैं। हालांकि, इतनी जानकारी जरूर आई कि रितेशन एक एनआरआई हैं और बिजनसमैन हैं। यह भी जानकारी मिली कि रितेश ब्रिटेन में रहते हैं।

राखी सावंत के पति ने खुद को 9 बिलियन डॉलर का मालिक बताया

राखी सावंत के पति ने खुद को 9 बिलियन डॉलर का मालिक बताया

राखी सावंत के पति ने खुद को 9 बिलियन डॉलर का मालिक बताया है। राखी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 14 से फिर से लाइमलाइट मिली है। राखी तबसे कई शोज और म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। राखी सावंत ने हाल ही में बताया था कि उनके पास ओटीटी के ऑफर्स में हैं और वह अब जल्‍द ही दूसरे ऐक्‍टर्स की तरह ओटीटी पर भी डेब्‍यू करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+