'मुझे जानते भी हो तुम लोग, मैं...' राखी सावंत ने बताया अपने खानदान का सच, सुनकर पीट लेंगे माथा

राखी सावंत अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बता दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मुंबई, 22 सितंबर: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जानी वाली राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कह देती हैं कि जिसे सुनकर फैंस दंग रह जाते हैं। कभी वह कभी वह शादी हो जाने का दावा करती हैं तो कभी तलाक हो जाने पर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब राखी सावंत ने एक बार ऐसा दावा कर दिया है आप भी अपना सिर पीटने पर मजबूर हो जाएंगे।

राखी सावंत ने बताया अपने पुर्वजों का सच

राखी सावंत ने बताया अपने पुर्वजों का सच

राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वह कैमरे के सामने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ रोमांस करती हैं तो कभी अचानक रोने लगती हैं। कई बार राखी सावंत अपने अटपटे बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने पुर्वज को लेकर बड़ा खुलासा किया।

राखी सावंत बोलीं- 'तुम जानते भी हो मुझे...'

दरअसल राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत ने मोगली और टार्जन को अपना पूर्वज बताया है। राखी सावंत इस वीडियो में कह रही हैं कि, 'तुमको पता है मैं किस खानदान से हूं? जानते हो मुझे मैं किस खानदान से हूं? तुम लोगों ने मोगली का नाम सुना था, टार्जन मोगली, वो मेरे दादा परदादा थे और उनके खानदान से मैं हूं'।

 फैंस ने दिए फनी रिएक्शन

फैंस ने दिए फनी रिएक्शन

राखी सावंत अपने इस बयान से एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतना भी सच नहीं बताना था'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां वो सब तो ठीक है लेकिन शक्ल किस पर गई है'। एक यूजर ने लिखा, 'अरे यार ये तो हद ही हो गई'।

राखी सावंत ने आदिल को किया था प्रपोज

राखी सावंत ने आदिल को किया था प्रपोज

आपको बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। जिसमें वह फूलों का गुलदस्ता लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल को प्रपोज करती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी बॉयफ्रेंड आदिल को शादी के लिए प्रपोज करती हैं लेकिन आदिल इसका जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में राखी बोलती हैं- ला मेरे फूल वापस दे। इसके बाद आदिल राखी को गले लगा लेती हैं।

क्या आदिल से शादी करेंगी राखी?

क्या आदिल से शादी करेंगी राखी?

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राखी सावंत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ हो। वह अक्सर आदिल के साथ स्पॉट की जाती हैं। वह कहती हैं कि वह आदिल को कभी खोना नहीं चाहती। दोनों अक्सर कैमरे के सामने अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि दोनों आखिर कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+