Rakhi Sawant के पति रितेश को लेकर बड़ा खुलासा,सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई!
नई दिल्ली, 30 नवंबर। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बिग बॉस 15 वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली। इस बार पहले से भी ज्यादा जोश में नजर आ रही हैं क्योंकि बिग बॉस के मंच से उन्होंने अपने सिक्रेट पति का दीदार करवाया है। दो साल से जिस पति के कारण राखी सुर्खियों में बनी हुईं थी फाइनली बिग बॉस 15 में उनकी मुंह दिखाई हुई। राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में जबदस्त स्वागत के बाद वो जमकर लाइम लाइट में हैं। वहीं शो में एंट्री के साथ एक न्यूज वेबसाइट ने राखी के पति रितेश के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

कौन हैं राखी के पति रितेश
दरअसल, बिग बॉस के घर में वीकेंड के वार के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने राखी के पति रितेश से कुछ बात की और उनसे जानकारी मांगी। जिस पर उन्होंने बताया कि वो बिहार के मूल निवासी हैं और बेल्जियम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वहीं काम करते हैं।

राखी के पति रितेश को बताया जा रहा है शो का कैमरामैन?
राखी के पति रितेश की बिग बॉस में एंट्री के बाद दुनिया से रूबरू करवा दिया गया है लेकिन दर्शकों को यकीन नहीं हैं कि ये राखी को पति है जो दो साल से सामने नहीं आया था। वहीं एक द खबरी नाम के ट्टीटर हैंडल जो कि बिग बॉस की अंदर की खबरें आए दिन ब्रेक करता है उसने एक ट्टीट में दावा किया कि जिसे राखी का पति बनाकर दिखाया जा रहा है वो सच में बिग बॉस शो का कैमरामैन है।

सलमान ने रितेश से शादी छिपाने को लेकर पूछा सवाल
सलमान खान जो कि राखी सावंत के शुभचिंतक हैं उन्होंने रितेश पर गुस्सा जताते हुए ये भी पूछा कि तुम शादी के बाद इतने दिन तक कहां थे जिस पर रितेश ने दुनिया के सामने अभी तक नहीं आने की प्रोफेशन मजबूरी बताई। जिस पर राखी से सलमान ने कहा ऐसे पति पर भरोसा मत करना जो शादी के एक दिन बाद ही तुम्हें छोड़कर भाग गयाKBC 1000 episode: जया बच्चन ने पकड़ा अमिताभ बच्चन का झूठ, कहा-आप ऐसे बिल्कुल अच्छे नहीं....

दर्शक रितेश को लेकर उठा रहे हैं ये सवाल
यूजर्स प्रश्न कर रहे हैं कि अगर दोनों ने शादी की है तो दोनों की साथ में शादी की फोटो अभी तक क्यों नहीं सामने क्यों नहीं आई। राखी के करीबी दोस्तों ने शो से बाहर आने के बाद उनके बारे में कोई बात नहीं की। जिस कारण लोगों का सच और बढ़ चुका है। हालांकि अब ये आने वाला समय बताएगा जब दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आएंगे।

क्या अटेंशन के लिए ये खेला खेला जा रहा है
बता दें दो साल पहले जब राखी ने दुल्हन के लिबास में अपनी फोटो शेयर की थी तो उसमें भी रितेश कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद राखी ने समय-समय पर अपने पति को लेकर जो दावें किए उस रितेश और बिग बॉस में नजर आ रहे रितेश में कोई समानता नहीं नजर आ रही है। दर्शकों का मानना है राखी और रितेश मिलकर शो में अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications