KBC 1000 episode: जया बच्चन ने पकड़ा अमिताभ बच्चन का झूठ, कहा-आप ऐसे बिल्कुल अच्छे नहीं....
मुंबई, 30 नवंबर। कौन बनेगा करोड़पति के 1000वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और पोती नव्या नंदा शामिल होंगी। इस शो में बिग बी की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन भी ऑनलाइन शामिल होने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें जया बच्चन बिग बी के बारे में बड़ा खुलासा करेंगी, जो दर्शकों और मेहमानों के लिए बड़ा ही मजेदार रहेगा।

कौन बनेगा करोड़पति 1000-एपिसोड के दिन भी बिग बी ने की शूटिंग
अमिताभ बच्चन ने अपनी कौन बनेगा करोड़पति 1000-एपिसोड की जर्नी के सबसे खास एपिसोड के लिए शूटिंग की है। रियलिटी शो केबीसी जिसका 13 वां सीजन इन दिनों चल रहा है। इस रियलिटी शो के 1000 वें एपिसोड के अतिथि के रूप में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और पोती नव्या नवेली नंदा की मेजबानी करती नजर आएंगी।

केबीसी के मंच पर जया ने अमिताभ की ये शिकायत

श्वेता बच्चन ने पापा अमिताभ के बारे में बोली ये बात
इस पर अमिताभ बच्चन की बेटी जल्दी ही अपनी मां जया का पक्ष लेते लेती हैं और बताती हैं कि अमिताभ को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करने में कोई परेशानी नहीं है। सोशल मीडिया पे फोटो डालेंगे, ट्वीट करेंगे। इस सबके लिए उनका इंटरनेट काम करता है। इसके बाद श्वेता जो कहती हैं उसे सुनकर पिता अमिताभ निरउत्तर रह जाते हैं।

नाना अमिताभ से नातिन नव्या ने पूछा क्या आप नानी....
इसके बाद जल्द ही नातिन नव्या ने अमिताभ बच्चन से पूछती है कि जब हम पार्लर से आते हैं और नानी को आप बोलते हैं कि आप कितनी अच्छी लग रही है, तो क्या आप झूठ बोलते हैं या आपका मतलब है?

जया बच्चन ने पकड़ा अमिताभ बच्चन का झूठ
इस सवाल से बचने की कोशिश में, अमिताभ अपनी पत्नी जया की तारीफ करते हैं और कहते हैं जया आप कितनी अच्छी लग रही है। जिसके जवाब में अभिनेत्री से नेता बनी जया बच्चन कहती हैं आप झूठ बोलेते हुए आप बिलकुल अच्छे नहीं लगते।" जया की प्रतिक्रिया सुनकर उनकी बेटी श्वेता और नातिन नव्या और दर्शक ठहाके मार कर हंसने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications