'मैं अब राखी सावंत नहीं, फातिमा हूं', उमराह करके मुंबई लौटी Rakhi Sawant, एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी सावंत के पति आदिल खान ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही एक्ट्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए थे। आदिल के अनुसार उनकी पत्नी राखी सावंत एक झूठी महिला है और उसने आदिल को झूठे आरोपों में फंसाया था। आदिल के इन आरोपों का जवाब देते हुए राखी सावंत ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अपने पति के खिलाफ मीडिया के सामने कई बातें कही थीं। इसके बाद अचानक ही राखी सावंत उमराह के लिए रवाना हो गई थीं। अब वह मुंबई वापस लौट आई हैं।

उमराह कर मुंबईं लौटी राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत हाल ही में उमराह करने के लिए मक्का गई थीं। उमराह करने के बाद राखी अब मुंबई वापस आ गई हैं और एयरपोर्ट पर उनका खास तरह से स्वागत किया गया है। राखी सावंत के दोस्तों और फैंस ने फूलों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वहीं कई दिनों बाद राखी को देखकर पैपराजी भी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हे राखी नहीं अब फातिमा कहकर पुकारें।

Rakhi Sawant

मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ राखी का स्वागत
मुंबई एयरपोर्ट से राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं तो एक आदमी उन्हें माला पहनाने के लिए आगे आया लेकिन राखी ने खुद को पीछे कर लिया और माला अपने हाथ में ले ली। उसके बाद उन्होंने एक महिला को अपने गले में हार पहनाने दिया। राखी को देखकर पैपराजी उनका नाम चिल्लाने लगे थे। राखी बाहर आईं और उन्होंने कहा- राखी नहीं, फातिमा बोलो। इसके बाद पैपराजी ने उनकी बात मान ली और उन्हें फातिमा कहने लगे।

राखी ने पैपराजी से कहा- मुझे अब फातिमा कहो
जब एक पैपराजी ने राखी सावंत से पूछा कि क्या वह अपने डॉक्यूमेंट्स में अपना नाम बदलेंगी तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है। वह मुझे वैसे ही प्यार करते हैं जैसी मैं हूं। वह नहीं चाहते कि मैं डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलूं। आपको बता दें कि उमराह करने गईं राखी सावंत ने मक्का से अपने कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। राखी ने रोते हुए अपने कई वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे जो कि खूब वायरल हुए थे। हालांकि लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+