राखी सावंत ने सरेआम की मलाइका अरोड़ा की ऐसी नकल, लोगों ने कहा- ये क्या गंदा काम कर रही हो....

Rakhi Sawant Mimic Malaika Arora: राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा के चलने का स्टाइल बहुत पसंद है इसलिए अब से वह उनके जैसे ही चलेंगी।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Mimic Malaika Arora: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों रमजान में रोजा रखने के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में राखी सावंत ने कहा था कि वह रोजा रख रही हैं और इसलिए वह मेकअप नहीं कर रही हैं। राखी सावंत के अनुसार बिना मेकअप के ही उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। राखी सावंत हाल ही में इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं। राजी सावंत ने पैपराजी को बताया था कि वह पांच वक्त की नमाज भी अदा कर रही हैं। हालांकि अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वह मलाइका अरोड़ा की नकल करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

राखी सावंत ने की मलाइका अरोड़ा की नकल

राखी सावंत ने की मलाइका अरोड़ा की नकल

राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा के चलने का स्टाइल बहुत पसंद है इसलिए अब से वह उनके जैसे ही चलेंगी। इसके बाद पैपराजी भी उन्हें मलाइका मैम कहकर बुलाने लगते हैं और राखी सावंत भी मलाइका की तरह ही रिएक्ट करने लगती हैं। ये सब देखने के बाद लोग भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

राखी सावंत ने चली मलाइका की चाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत को पपाराजी ने जिम के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान उन्होंने वर्कआउट के हिसाब से ही आउटफिट पहन रखा था। उन्होंने दिल खोलकर पैपराजी से बात की। उन्होंने पैपराजी से कहा कि वह एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए लखनऊ जाने वाली हैं। वह लखनऊ सरकार से चाहती हैं कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही अच्छी सबसीडी भी दी जाए।

राखी ने कहा- मैं मलाइका के वॉक की दीवानी हूं

राखी ने कहा- मैं मलाइका के वॉक की दीवानी हूं

इसके बाद अचानक ही राखी सावंत कहने लगती हैं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा की वॉक बड़ी ही अच्छी लगती है। राखी कहती हैं- हम दीवाने हैं मलाइका के वॉक के। आज के बाद हम ऐसे ही चलेंगे। इसके बाद राखी सावंत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह ही चलने लगती हैं। राखी सावंत की चाल देखने के बाद पैपराजी भी उनकी चुटकी लेने लगते हैं।

राखी सावंत का वीडियो हो रहा है वायरल

राखी सावंत का वीडियो हो रहा है वायरल

पैपराजी राखी सावंत से कहते हैं- राखी जी पीछे की तरफ से चलिए और वो सभी फिर मलाइका जी, मलाइका जी कहने लग जाते हैं। राखी सावंत भी रुक कर एक्ट्रेस की तरह पोज देती हैं और वहां से बाय-बाय कहकर चली जाती हैं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर राखी सावंत की टांग खींचते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने राखी को लेकर कही ये बात

लोगों ने राखी को लेकर कही ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या हुआ रमजान के रोजे और हिजाब का? रमजान अभी खत्म नहीं हुआ है राखी जी। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच में ये महिला एक अलग ही तरह की नौटंकी करती नजर आती है। पता नहीं क्या गंदा काम करती रहती है। वहीं एक शख्स ने राखी सावंत की तारीफ करते हुए कहा है- मस्त कॉपी किया है इन्होंने। नकल तो एकदम बढ़िया की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+