बॉयफ्रेंड आदिल को राखी सावंत ने शादी के लिए किया प्रपोज, फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था

राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फूलों का गुलदस्ता लेकर घुटने पर बैठकर आदिल को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 14 सितंबरः सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वह कभी वह शादी हो जाने का दावा करती हैं तो कभी तलाक हो जाने पर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कभी वग कैमरे के सामने रोने लग जाती हैं तो कभी वह अपनी बीमारी और सर्जरी का दर्द बयां करने लग जाती हैं। फिलहाल वह अपने नए बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी और आदिल कई मौकों पर एकसाथ दिखाई देते हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगती हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी बॉयफ्रेंड आदिल को फूल देकर शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं।

राखी ने आदिल को दिया शादी का प्रपोजल

राखी ने आदिल को दिया शादी का प्रपोजल

राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फूलों का गुलदस्ता लेकर घुटने पर बैठकर आदिल को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी बॉयफ्रेंड आदिल को शादी के लिए प्रपोज करती हैं लेकिन आदिल इसका जवाब नहीं देते हैं। ऐसे में राखी बोलती हैं- ला मेरे फूल वापस दे। इसके बाद आदिल राखी को गले लगा लेते हैं।

आदिल प्रपोजल मिलने के बाद नहीं बोले कुछ

ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी और उनके बॉयफ्रेंड आदिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दोनों के कई वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए हैं। कई बार राखी ने आदिल से कैमरे के सामने पूछा है कि क्या वो उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन आदिल हमेशा कैमरे के सामने चुप हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर दोनों के बीच का प्यार शादी में कब तब्दील होगा। इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

राखी ने आदिल के लिए अपने कपड़ों में कर लिया बदलाव

आपको बता दें कि पहले राखी सावंत जिस तर के शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस में नजर आती थीं अब वह ज्यादातर समय एथनिक और बदन को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़ों में नजर आने लगी हैं। अब राखी पूरे ढके हुए शालीन कपड़ों में नजर आती हैं। उन्हें देखकर लोग अब हैरान होने लगे हैं। दरअसल राखी के बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड राखी अब छोटी ड्रेसेस में घूमती नजर आएं।

आदिल को नहीं खोना चाहती हैं राखी

कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने बताया था कि आदिल और उनके परिवार वालों को बिल्कुल पसंद नहीं है कि वह ग्लैमरस कपड़े पहनें। इसलिए उन्होंने बदन को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। राखी ने मीडिया के सामने खुद कहा था कि वह आदिल को किसी भी तरह से नहीं खोना चाहती हैं और न ही उनके परिवार को कोई दुख देना चाहती हैं। इसलिए वह उनकी बातों को मानकर खुश हैं।

आदिल ने कहा- राखी को बुर्का पहनने के लिए नहीं कहा

आदिल ने कहा- राखी को बुर्का पहनने के लिए नहीं कहा

वहीं आदिल ने इसे बारे में सफाई देते हुए कहा था- मैंने राखी को कोई बुर्का या हिजाब में रहने के लिए नहीं कहा है। मैंने राखी को कभी भी कपड़ों को लेकर फोर्स नहीं किया लेकिन मैंने उन्हें ढके हुए कपड़े पहनने के लिए जरूर समझाया क्योंकि वो पहले काफी अजीब खुले-खुले छोटे कपड़े पहनती थीं। एथनिक ड्रेस में राखी काफी सुंदर भी लगती हैं और लोग उन्हें इस तरह के कपड़ों में अब पसंद भी करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+