45 साल की इस एक्ट्रेस का निकाला यूटरस, एक्स पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-'जिंदगी में दर्द बहुत है'
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने अजीबो-गरीब हरकत और बयान की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि राखी सावंत बीते कुछ समय से दर्द से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी सर्जरी कराने के बाद दुबई गई थीं। अब ड्रामा क्वीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अपनी सर्जरी पर खुलकर बात की।
टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि, वह अब भविष्य में कभी मां नहीं बन पाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'दर्द बहुत है लेकिन जिंदगी में अब इसका सामना करना पड़ेगा। लेकिन अब मैं मां नहीं सकती तो सरोगेसी के बारे में सोचूंगी। कोई वारिस तो चाहिए ना। क्योंकि मैं बच्चा भी गोद नहीं ले सकती हूं।'

राखी सावंत ने आगे बताया कि उनके पेट में 10 सेमी का एक टयूमर था। पहले तो डॉक्टरों को लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है लेकिन बाद में उन्हें ट्यूमर निकला। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं हमेशा सोचती थी कि मुझे इतनी ब्लोटिंग क्यों हो रही है। इसके बाद उन्होंने मेरा यूटर्स और ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद मैं कोमा में और आईसीयू में थीं।'
राखी ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे एक्टर उनके लिए मसीहा बने। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि भाईजान ने उनके अस्पताल के सारे बिल दिए थे। सलमान खान की तारीफ करते हुए राखी कहती हैं, 'सलमान खान अपने लोगों को कभी नहीं भूलते हैं, वह हमेशा से ही लोगों बिन बताए ही मदद करते हैं।'
राखी सावंत ने अपनी सर्जरी का सारा आरोप एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर लगाया। उन्होंने बताया कि आदिल ने उनकी सारी जिंदगी बर्बाद कर दी है। राखी ने आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश की है। निकाह से पहले उसने मेरा धर्म परिवर्तन कराया था। मेरे सारे न्यूड वीडियो लीक किए और केस भी मेरे खिलाफ कर दिया।'












Click it and Unblock the Notifications