सोनाली फोगाट के पीए को लेकर राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा, अब कैमरे के सामने खोला ये राज
सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए बिग बॉस में को-कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट और उनके पीए को लेकर कई सीक्रेट शेयर किए हैं।
मुंबई, 30 अगस्तः फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके बॉडी पर मारपीट और चोट के निशान की बात सामने आई है। इसके बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली फोगाट को उनके सहयोगियों ने जबरन ड्रग्स दिया था जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। फिलहाल सोनाली फोगाट की कथित हत्या में और भी कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में राखी सावंत ने भी एक बड़ा खुलासा किया है।

राखी सावंत ने खोला बड़ा राज
गोवा पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगाट को पार्टी के दौरान जबरन ड्रग्स दिया गया था। वहीं सोनाली के परिवार ने उनके पीए सुधीर सांगवान सहित कई लोगों पर मर्डर के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ये मामला पूरी तरह से कॉम्प्लिकेटेड बन गया है। पुलिस बारीकी से इस केस की जांच कर रही है। इस बीच कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। वहीं राखी सावंत ने भी सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए बिग बॉस में को-कंटेस्टेंट रहीं सोनाली को लेकर कई सीक्रेट शेयर किए हैं।
Recommended Video

पीए सुधीर सांगवान के बारे में बताई ये बात
सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने सोनाली फोगाट की मौत को लेकर पैपराजी से कहा- देखिये जब मुझे पता चला था तो डे वन से मुझे मर्डर ही लग रहा था। मुझे यकीन था कि सोनाली जी का मर्डर ही हुआ है। उनके साथ मैंने बिग बॉस में बहुत अच्छा वक्त बिताया था। उनकी बेटी उनकी जान थी। वहीं उनके पीए यानी सुधीर सांगवान जो टकलू थे, उसके बारे में सोनाली कई सारी बातें बताती थीं। हमें बताती थी कि वो उसके प्यार में थीं और वो पीए भी थे और अच्छे दोस्त भी थे। अब सोनाली जी नहीं है तो मुझे ये सब बताना अच्छा नहीं लग रहा है। उनके साथ बहुत गलत हुआ। उनको कोई हार्ट अटैक नहीं आया था। अभी क्या होगा वो तो सीबीआई और पुलिस जांच करेगी।
राखी ने कहा- मैं ट्रॉमा में थी
इसके बाद राखी सावंत ने कैमरे पर आगे कहा- मैंने वीडियो देखा था, उसके कपड़े भी हटा दिए गए थे। मैं बहुत शॉक्ड थी ये सब देखकर, लेकिन मैं दुबई में थी। वो अपनी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करती थीं। मैं ये सब देखकर ट्रॉमा में थी। मैं बीजेपी सरकार से रिक्वेस्ट करती हूं कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन लें, जिसने उनका मर्डर किया है। उस टकले सुधीर सांगवान ने उनकी बेटी को अनाथ कर दिया।
पीए को पसंद करती थीं सोनाली फोगाट
राखी सावंत ने आगे कहा- मुझे पहले दिन से उस पर शक था। मैं 10 बार उससे मिल चुकी हूं। मैं उसे जितनी बार देखती थी, उतनी बार मुझे गुस्सा आता था। मैं सोनाली फोगाट से पूछती थी कि वो कौन है। वो कहती थी कि कोई नहीं, मेरा पीए है और हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं। उसकी शक्ल से मुझे वो क्रिमिनल लगता था। आज वो सच हो गया। मुझे बहुत बुरा फील हो रहा है।

12 हजार रुपए में खरीदा गया ड्रग्स
इससे पहले बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान भी सोनाली फोगाट की मौत पर दुख जता चुकी हैं। उन्होंने सोनाली के लिए इंसाफ की गुहार भी लगाई थी। वहीं सिंगर राहुल वैद्य ने भी सोनाली फोगाट की हत्या करने वाले हैवानों को कड़ी सजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, सोनाली फोगाट के पीए ने 12 हजार रुपये में ड्रग्स खरीदा था और उसे पानी में मिलाकर सोनाली को पार्टी के दौरान पिलाया था। इसके बाद सोनाली असहज महसूस करने लगी थीं और उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। अभी तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications