Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या अब राखी सावंत को होगी जेल? सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज, आदिल बोले-'सरेंडर करना पड़ेगा'

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह कानूनी पछड़े में फंस गई हैं। इस बीच अब उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ये दावा किया है कि राखी जल्द ही गिरफ्तार हो सकती हैं।

राखी सावंत लंबे समय से दुबई में हैं। लेकिन लगता है कि उनकी जल्द ही मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। राखी के एक्स पति आदिल ने आरोप लगाया था कि उनका अश्लील वीडियो लीक किया है। इस मामले में राखी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अब आदिल खान ने दावा किया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राखी से कहा कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई जो कि उनके सरेंडर करने के बाद होगी।

Adil Khan Durrani

आदिल खान दुर्रानी ने वीडियो शेयर करते हुए इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'हैलो। आज मैं बहुत खुश हूं। खुशी की बात ये है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत की बेल रिजेक्ट कर दी है और ऑर्डर पास किया है कि चार हफ्तों के अंदर राखी को आकर सरेंडर करना ही पड़ेगा। तब जाकर उनकी बेल की याचिका सुनी जाएगी। तब तक राखी को बेल नहीं मिलेगी।'

आदिल खान ने आगे दावा किया कि अब राखी को हर हाल में जेल जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, 'मैं कहता था कि संविधान में लड़कों के लिए न्याय पाना मुश्किल है। नहीं। संविधान में कहता हूं मुश्किल है न्याय पाना, लेकिन अगर आप सच्चे हो तो आपको न्याय बिल्कुल मिलेगा। इस बात से मैं कितना ज्यादा खुश हूं मैं बता नहीं सकता।' हालांकि आदिल के बयान पर अब तक राखी की तरफ से को रिएक्शन सामने नहीं आया है।

बता दें कि, साल 2022 में राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही राखी ने उन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसकी वजह से आदिल कुछ महीने में जेल में रहे थे। अब वह जब से जेल से बाहर आए हैं तो राखी के खिलाफ एक के बाद एक FIR दर्ज करवा रहे हैं। आदिल का आरोप है कि राखी डर की वजह से पिछले 4 महीने से दुबई में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+