प्रेम चोपड़ा के हाथ में फ्रैक्चर देख राखी सावंत ने किया किस, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ
मुंबई, 2 नवंबर: एक्ट्रेस राखी सावंत अपने अभिनय से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर ही उनके छोटे-छोटे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिनको लेकर कंट्रोवर्सी भी होती है। राखी सावंत इस बार भी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं लेकिन किसी कंट्रोवर्सी के लिए नहीं बल्कि अच्छी वजह से वो वायरल हैं। एक कार्यक्रम में एक्टर प्रेम चोपड़ा के हाथ में प्लास्टर देख जिस तरह से वो सीनियर एक्टर से मिलीं, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं।

दुबई का है वीडियो
दुबई में हाल ही में 'फिल्मफेयर अचीवर नाइट' नाम से कार्यक्रम हुआ है। इसमें कई फिल्मी सितारो ने शिरकत की। राखी सावंत भी इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम में प्रेम चोपड़ा भी पहुंचे थे, जिनके हाथ में चोट लगी हुई है। राखी ने जब देखा कि इवेंट में प्रेम चोपड़ा भी मौजूद हैं और उनके हाथ पर प्लास्टर है तो वो काफी प्यार से उनसे मिलीं। राखी ने राखी प्रेम चोपड़ा के फ्रैक्चर हुए हाथ पर किस करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
वायरल हो गया है वीडियो
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राखी के अपने हाथ पर किस करने पर प्रेम चोपड़ा भी उनसे प्रभावित होते हैं और मु्स्कराते हैं। वीडियो में मशहूर एक्टर रंजीत भी प्रेम चोपड़ा का हौंसला बढ़ाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रेम चोपड़ा की चोट को लेकर बताया गया है कि वो फिसल कर गिर गए थे, जिससे उनके हाथ की दो उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया।

यूजर्स ने राखी और प्रेम के लिए किए कमेंट
राखी सावंत और प्रेम चोपड़ा के इस वीडियो को सोशल यूजर्य काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने सीनियर एक्टर प्रेम चोपड़ा के लिए प्यार दिखाने के लिए राखी की तारीफ की है। वहीं प्रेम चोपड़ा की चोट ठीक होने के लिए भी यूजर्स ने कामना की है। बता दें कि राखी सावंत और प्रेम चोपड़ा ने 2007 में आई फिल्म 'बुड्ढा मर गया' में एक साथ काम किया था। कई दशकों तक बड़े पर्दे पर विलेन बन छाए रहे प्रेम चोपड़ा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications