'उनके कपड़े बंदर ले गया' रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट, तो आदिल की भी छूटी हंसी
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राखी में मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है।
मुंबई, 22 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने हालिया फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के न्यूड फोटोशूट ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक.. एक्टर की इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में ड्रामा क्वीन राखी सावंत कैसे पीछे रह सकती हैं। राखी ने भी रणवीर की इन तस्वीरों पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। राखी ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग रणवीर सिंह को लेकर मजेदार अंदाज में बात कही है। राखी की ये बातें सुनकर खुद आदिल अपनी हंसी नहीं रोक सके।

राखी का मजेदार रिएक्शन
राखी का ये फनी वीडियो फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग नजर आ रही हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं राखी ?
राखी सावंत ने कहा कि रणवीर सिंह उनके दोस्त हैं। वीडियो में राखी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि रणवीर सिंह के लिए कोई कुछ नहीं कहेगा.. यहां तक कि आदिल भी कुछ नहीं कह सकता।

आदिल को धो डालेंगी राखी
जब रिपोर्टर ने पूछा कि आदिल ने अगर ऐसा फोटो डाल दिया, तो राखी ने मुस्कुराते हुए कहा कि आदिल को धो डालूंगी। राखी कहती हैं कि रणवीर के फोटो डालने के पीछे का राज एक्टर खुद नहीं बताएंगे, बल्कि उनकी दोस्त बताएगी।

आदिल की छूट पड़ी हंसी
इतनी गर्मी हो रही है। तो बंदा कहां जाएगा? रणवीर नहाने गए, तो उनके कपड़े बंदर उठा कर ले गया। अब रणवीर के कपड़े चले गए, तो उन्होंने फिर फोटोशूट ही करवा लिया। राखी की ये बातें सुनकर आदिल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। राखी ने आदिल से पूछा कि तुम क्यों हंस रहे हो रणवीर तो मेरा दोस्त है।

सुर्खियां बटोर रहे एक्टर
बताते चले कि अतरंगी फैशन के बाद रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटोज से इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणवीर ने ये तस्वीरें पेपर मैगजीन के कवर के लिए खिचवाई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।

वायरल हो रही रणवीर की तस्वीर
रणवीर सिंह का ये फोटोशूट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। फोटोशूट के लिए उन्होंने कैमरे के सामने सारे कपड़े उतार दिए और टर्किश गलीचे पर पोज दे। उन्होंने अलग-अलग पोज़ दिए है। इस फोटोशूट में रणवीर कैमरे के सामने न्यूड होकर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications