आपका ब्रेकअप हो गया..सुनते ही भड़की राखी सावंत, Video में देखें शख्स का क्या किया हाल
नई दिल्ली, 26 जुलाई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ हर जगह नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ बहुत खुश भी हैं। जहां दोनों एक दूसरे से शादी करने के दावे कर रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत जबदरस्त गुस्से में नजर आ रही है क्योंकि एक शख्स ने उनके ब्रेकअप को लेकर बात बोल दी।

राखी कई बार कर चुकी हैं खुल्लमखुल्ला प्यार का इजहार
राखी सावंत आदिल दुर्रानी के प्यार में इस कदर दीवानी हो चुकी हैं कि वो हर जगह साथ- साथ ही नजर आती हैं। इतनी ही नहीं वो सरेआम अपने प्यार का अब तक कई बार इजहार भी कर चुकी हैं।

लव बाइट्स तक शो कर चुकी हैं राखी
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें फोटोग्राफर का ध्यान जैसे ही राखी सावंत के शरीर पर बने लव बॉइट पर गया तो राखी सावंत ने आदिल की ओर इशारा करते हुए कहा बहुत बड़े कीड़े ने काटा है। इतने पर ही राखी सावंत शांत नहीं हुई तुरंत आदिल की शर्ट खींचते हुए उसकी लव बाइट्स दिखाती नजर आईं।

शख्स ने पूछा सुना है आपका ब्रेकअप हो गया है?
अब जब राखी सावंत और आदिल इस कदर प्यार में डूबे हुए हैं तो अगर कोई उनके फिर से ब्रेकअप होने की बात करेगा तो गुस्सा आना तो बनता है। जो वीडियो सामने आया उसमें राखी सावंत आदिल के साथ फोटो शूट करवा रही थी तभी एक शख्स ने कहा सुना है आपका ब्रेकअप हो गया है?

ब्रेकअप के सवाल पर भड़की राखी, जमकर की धुनाई
इस पर राखी सावंत गुस्से में उसकी शख्स की ओर तेजी से बढ़ती हैं और उसकी जमकर धुनाई करती हैं। वहां खड़े कुछ लोग हैरान हो जाते हैं वहीं कुछ ये कहते हैं हां राखी सावंत इसे खूब मारो जिससे ये दोबारा ऐसा सवाल ना पूछे। हालांकि अंत में नजर आ रहा है कि धुनाई करने के बाद राखी दोबारा आदिल के पास खड़ी हो जाती हैं और काफी खुश नजर आती हैं।
आदिल के साथ शादी कर कई सारे बच्चे पैदा करने की है राखी की प्लानिंंग
राखी सावंत पर आदिल के प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा है कि वो शादी करके आदिल के साथ ही पूरा जीवन बिताना चाहती हैं और ढ़़ेर सारे बच्चे पैदा करना चाहती हूं । आदिल के लिए राखी ने कहा ये ही मेरा चार्जर है मैं इसके छूते ही चार्ज हो जाती हूं। वहीं आदिल ने कहा कि मेरे को दिन भर राखी हंसाती है ऐसी गर्लफ्रेंड किसी के पास नही है।












Click it and Unblock the Notifications