राखी सावंत को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत, आदिल खान ने एक्ट्रेस पर लगाया है ये बड़ा आरोप
Rakhi Sawant: सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राखी सावंत को उनके एक्स पति आदिल दुर्रानी की ओर से दायर मामले में आगामी 7 दिसंबर 2023 तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिल गई है। राखी के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने एक्ट्रेस के बारे में मीडिया को ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि राखी सावंत पर उनके एक्स पति आदिल खान ने आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर उनके निजी वीडियो बिना उनकी इजाजत के मीडिया को दिखाए थे।
राखी सावंत को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत
आपको बता दें कि राखी सावंत की पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों में घिरी रही है। राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान के बीच भी काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले राखी सावंत ने मीडिया के सामने बताया था कि उनके पति आदिल ने उनके साथ मारपीट, घरेलू हिंसा और धोखेबाजी की है। राखी ने आदिल पर पैसे लेकर भागने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

आदिल ने राखी पर लगाए थे ये आरोप
करीब 6 महीने तक मैसूर की जेल में रहने के बाद आदिल जमानत पर रिहा होकर मुंबई पहुंचे थे। वहीं इस बार आदिल ने कैमरे के सामने राखी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। आदिल ने कहा था कि राखी उन्हें धोखा दे रही थीं और डराती-धमकाती भी थीं। आदिल ने कैमरे पर ही बताया था कि राखी ने उनकी कई अश्लील वीडियोज भी बनाई थी जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी वह आदिल को देती थीं।
कोर्ट ने राखी के लिए कही ये बात
आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका में हस्तक्षेप करने की मांग की थी जिसके बाद दिंडोशी सेशन कोर्ट ने राखी सावंत को अंतरिम राहत दी है। आगामी 7 दिसंबर 2023 तक अदालत ने पुलिस को राखी सावंत के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications