'मेरे सामने मत पड़ना, बैंड बजा दूंगा': Ex-हसबैंड रितेश ने राखी सावंत को दी धमकी, अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई, 02 मार्च। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस-15 में राखी ने अपने पति रितेश को दुनिया के सामने लाकर सभी से उनका परिचय कराया था, लेकिन शो खत्म होने के बाद अब दोनों सोशल मीडिया पर लड़ते नजर आ रहे हैं। राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पूर्व पति रितेश सिंह को कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में एंट्री का ऑफर दिया गया। हालांकि बाद में रितेश ने कहा कि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस जाकर हो रहा पछतावा
बीते सोमवार जिम से बाहर निकलते समय राखी सावंत से उनके एक्स-हसबैंड रितेश और 'लॉक अप' शो के बारे में पूछा गया। राखी ने बताया कि रितेश को शो में हिस्सा बनने का ऑफर साथ में ढेर सारे पैसे भी मिल रहे थे लेकिन उन्होंने शो में शामिल नहीं होने का फैसला किया। राखी ने कहा, 'वो (रितेश) कहता है की में अपना बिजनेस छोड़के नहीं जाउंगा। एक बार मैं पछताया हूं बिग बॉस में जाके..।'

'कोई मेरा बैंड नहीं बजा सकता'
राखी ने लॉक अप के निर्माताओं को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, 'तो उसको इतने पैसे ऑफर किए मेरी बैंड बजाने का..अरे मेरा एक्स-हसबैंड हो या टैक्स-हसबैंड, कोई मेरी बैंड नहीं बजा सकता। मैं अपनी बैंड खुद ही बजा सकती हूं।' वहीं रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर राखी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'राखी जी एक आसान सा सुझाव है, प्लीज आप विश करो किसी गेम शो में आप मेरे सामने ना आओ..।'

रितेश और राखी में हुई बहस
रितेश ने आगे लिखा, 'वरना आपकी ऐसी बैंड बजेगी कि आप दोबारा किसी शो में नहीं होगी। आपका बिग बॉस 15 के वाइल्ड कार्ड में क्या हाल किया था, याद होगा, सो जस्ट चिल!!' इस पर राखी ने भी पलटवार करते हुए कहा, 'ड्रामा बंद करो।' फिर रितेश ने कहा, 'तुम हो ड्रामा क्वीन।' इसके बाद राखी ने रितेश को चेतावनी दी कि वो उनकी फोटो का इस्तेमाल न करें। इस पर रितेश ने भी जोरदार पलटवार किया।

राखी ने किया था रितेश से अलग होने का ऐलान
रितेश ने कहा, 'मैडम आप मेरा नाम यूज करना बंद करो और मैं आपके फोटो इस्तेमाल करना बंद करूंगा। दुआ करता हूं किसी गेम शो में आप मिलो तब बताता हूं आपको, बैंड किसकी बजती है पता लगेगा।' बता दें कि बिग बॉस 15 के खत्म होते ही राखी सावंत ने रितेश से अलग होने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'प्यारे फैंस और शुभचिंतकों, बस इतना कहना चाहती थी कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला किया है। बिग बॉस शो के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ चीजों से अनजान थी जब बाहर थी।'
यह भी पढ़ें: 'गंगूबाई' आलिया पर फिर भड़कीं कंगना, कहा- 'पापा की परी के चक्कर में फिर से 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे'












Click it and Unblock the Notifications